शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

सरकार रोजगार सृजन के मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है: राहुल

· · 2 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। राष्ट्रपति के अभिभाषण में सरकार की उपलब्यिों के जिक्र के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन के मोर्चे पर यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है।

बजट सत्र के पहले दिन संसद के संयुक्त सत्र के समक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत के समक्ष आज सबसे महत्वपूर्ण सवाल युवाओं को रोजगार प्रदान करने का है। युवाओं के लिए रोजगार एक बडा मुद्दा है और इस मोर्चे पर यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है।”

सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह से विफल रही है। सरकार रोजगार सृजन के मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है।

राहुल गांधी, उपाध्यक्ष, कांग्रेस

इससे पहले, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संसद के संयुक्त सत्र के समक्ष अपने अभिभाषण में देश के युवाओं को सबसे बडी शक्ति बताते हुए कहा कि चार साल में देश में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए शुरु की गयी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में अब तक 20 लाख से अधिक युवा लाभान्वित हो चुके हैं।

आज हमारी 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। हमारे युवा हमारी सबसे बडी शक्ति हैं और युवा उर्जा का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। हमारी सरकार ने ‘हर हाथ को हुनर’ के उद्देश्य से युवकों को कुशल बनाने और उन्हें बेहतर रोजगार के योग्य बनाने के लिए अनेक कदम उठाये हैं।

प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व में 21 मंत्रालयों और 50 विभागों में फैले कौशल विकास कार्य को एक ही मंत्रालय के अधीन लाया गया है। अगले चार साल में एक करोड युवकों को प्रशिक्षित करने के लिए बारह हजार करोड के बजट परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रारंभ की गयी है। इस योजना में 20 लाख से अधिक युवक पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख