शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

Success Story: समय, तकनीक और लगन से एक किसान कैसे बना POTATO KING ?

बेहतर तकनीक और समय पर खाद-पानी से आलू की खेती अच्छा मुनाफा करा सकती है। शाहजहांपुर के किसान अमनदीप सिंह ने आलू की खेती को करोड़ों के मुनाफे के मॉडल में बदल दिया है।

· · 3 मिनट

Success Story: समय, तकनीक और लगन से एक किसान कैसे बना POTATO KING ?

बदलते मौसम में आज खेती सिर्फ़ मेहनत का काम नहीं रह गई है, यह समय, तकनीक और समझ का खेल बन चुकी है। खासकर आलू की खेती में ज़रा-सी लापरवाही पूरी मेहनत खराब कर सकती है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले में 125 एकड़ में आलू की खेती करने वाले किसान अमनदीप सिंह मानते हैं कि अब खेती बिना मशीनों के संभव नहीं है। किसान अगर समय से पीछे रह गया, तो नुकसान तय है।

अमनदीप सिंह कई कंपनियों के साथ कांट्रैक्ट फार्मिंग करते हैं और एक सीजन में करीब 7-8 किस्मों के आलू की बुआई करते हैं।

समय पर हो खेती का काम

समय पर होनी चाहिए खेती
समय पर होनी चाहिए खेती Photo: Gaon Connection Network

अमनदीप सिंह बताते हैं कि आलू की खेती में सबसे ज़रूरी चीज़ है समय। अगर आज स्प्रे करना है, तो आज ही करना होगा। अगर आज सिंचाई करनी है, तो उसे टाला नहीं जा सकता। मौसम कभी भी करवट बदल सकता है। अचानक बारिश हो जाए या तापमान बढ़ जाए, तो फ़सल पर सीधा असर पड़ता है।

मशीनों से आसान हुई आलू की खेती

खेत की तैयारी से लेकर फ़सल की देखभाल तक, हर चरण में मशीनों की भूमिका अहम है। ट्रैक्टर, रोटावेटर, लेज़र लेवलर और स्प्रे मशीन ये सभी आलू की खेती का अहम हिस्सा हैं।

आलू के खेत को बराबर करना होता है। जब खेत पूरी तरह से समतल होता है, तो पानी हर जगह बराबर पहुंचता है। आलू को बहुत ज़्यादा पानी की ज़रूरत नहीं होती। केवल एक से दो इंच पानी ही काफ़ी होता है। समतल खेत में न पानी रुकता है और न ही सूखा रहता है, जिससे आलू की कंद अच्छी बनती हैं।

बेल काटने का बदला तरीका

आलू की खेती में बेल काटना एक अहम काम है। पहले किसान रासायनिक दवाओं से बेल सुखा देते थे, जिससे खेत साफ़ हो जाता था। लेकिन अमनदीप सिंह अब मशीन से बेल काटते हैं। वह कहते हैं कि दवाओं से खेत को नुकसान होता है। मशीन से कटी बेल खेत में ही छोड़ दी जाती है, जो कुछ समय बाद सड़कर जैविक खाद बन जाती है। इससे मिट्टी की सेहत सुधरती है और अगली फ़सल को फायदा मिलता है। वे मानते हैं कि खेत से कुछ भी बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

हर रोज देखते हैं खेत

अमनदीप सिंह दिन में दो से तीन बार खेत का चक्कर लगाते हैं। उनका मानना है कि किसान के पैर ही सबसे बड़ी खाद होते हैं। खेत में जाकर ही पता चलता है कि फ़सल को क्या चाहिए?

अमनदीप सिंह रोज देखने जाते हैं खेत
अमनदीप सिंह रोज देखने जाते हैं खेत Photo: Gaon Connection Network

अमनदीप सिंह का कहना हैं कि आलू की फ़सल में सुबह और शाम के खेत में बहुत फर्क आ जाता है। पौधों की दूरी कम होती जाती है, पत्तों का रंग बदलता है। जो किसान रोज़ खेत देखता है, वह पत्तों को देखकर ही समझ जाता है कि फ़सल क्या मांग रही है।

आलू की खेती में लगातार व्यस्तता

आलू की खेती में खाली बैठने का समय नहीं मिलता। हर दिन कोई न कोई काम होता है। कभी सिंचाई, कभी स्प्रे, कभी निरीक्षण।

अमनदीप कहते हैं, आलू की फ़सल बच्चों की तरह होती है। जैसे बच्चे की हर गतिविधि पर ध्यान दिया जाता है, वैसे ही आलू की फ़सल पर नज़र रखनी पड़ती है। थोड़ी-सी लापरवाही पूरी फसल खराब कर सकती है।

सही फ़सल चक्र से बढ़ी आमदनी

आलू की खुदाई के बाद खेत खाली नहीं छोड़ते। अमनदीप आलू के बाद खरबूजा, मक्का और धान जैसी फ़सलें लेते हैं। इससे इंच-इंच ज़मीन का इस्तेमाल करते हैं।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख