रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

किसानों के हित में सरकार का बड़ा फैसला, रबी सीजन 2025-26 के लिए खाद सब्सिडी को मंजूरी

· · 1 मिनट

किसानों के हित में सरकार का बड़ा फैसला, रबी सीजन 2025-26 के लिए खाद सब्सिडी को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट ने रबी सीजन 2025-26 (1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026) के लिए फॉस्फेट और पोटाश वाली खादों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरें मंजूर कर दीं।

इसके लिए सरकार ₹37,952.29 करोड़ का बजट रख रही है। यह पिछले खरीफ सीजन 2025 के बजट से ₹736 करोड़ ज्यादा है। कैबिनेट के नोट में कहा गया है कि इस फैसले से किसानों को सस्ती, अच्छी और सही दाम पर खाद मिल सकेगी।

खास बात यह है कि डीएपी (डाइ अमोनियम फॉस्फेट) और एनपीकेएस (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, सल्फर) जैसी खादों पर सब्सिडी मंजूर दरों के हिसाब से दी जाएगी। दुनिया में खाद के दाम बढ़ने-घटने के हिसाब से सब्सिडी को संतुलित किया गया है, ताकि किसानों पर बोझ न पड़े।

https://twitter.com/hashtag/AgriGoI

सरकार 28 तरह की फॉस्फेट और पोटाश वाली खादें सब्सिडी वाले दाम पर किसानों तक पहुंचा रही है। यह सुविधा 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक चलेगी।

कैबिनेट ने साफ कहा है कि सरकार का मकसद है.किसानों को हर हाल में सस्ती खाद मिले। यह योजना 2010 से चल रही है और लगातार किसानों की मदद कर रही है।

इससे पहले इस महीने ही कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भी बढ़ोतरी की थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख