शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

युवराज, आप असाधारण चैम्पियन की तरह खेले : अमिताभ बच्चन

· · 1 मिनट

युवराज, आप असाधारण चैम्पियन की तरह खेले : अमिताभ बच्चन

मुंबई (भाषा)। महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 150 रन बनाने वाले चैम्पियन क्रिकेटर युवराज सिंह को बधाई दी है।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा,‘‘ भारत ने इंग्लैंड को हराया, युवराज, आप असाधारण चैम्पियन की तरह खेले।” उन्होंने आगे लिखा,‘‘ भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में दूसरा वनडे, भारतीय टीम के शानदार आक्रमण ने इंग्लैंड को हराया, शानदार खेल।”

इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान ने शतकवीर युवराज और महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए लिखा था,‘‘युवराज और धोनी को ऐसी बल्लेबाजी करते देखना बहुत अच्छा लगा, सच में शेरों का जमाना होता है।”

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख