शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

बाराबंकी पुलिस ने पैदल मार्च कर कहा- निडर होकर करें मतदान

· · 1 मिनट

बाराबंकी पुलिस ने पैदल मार्च कर कहा- निडर होकर करें मतदान

बेलहरा (बाराबंकी)। शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस लगातार जनता के बीच जा रही है। पुलिसकर्मी जगह-जगह पैदल मार्च कर लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को बेलहरा कस्बे में उस वक्त लोगों की नजर ठिठक गईं जब कई दर्जन पुलिसकर्मी मार्च करते हुए निकले। क्षेत्राधिकारी फतेहपुर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने बेलहरा समेत कई कस्बों और ग्रामीण इलाकों में मार्च किया। इस दौरान सीओ और इंस्पेक्टर मोहम्मदपुर खाला सज्जाद हुसैन नकवी लोगों से मिलकर उन्हें बिना डरे आने वाले चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे।

छेदा चौकी प्रभारी धर्मेद्र यादव ने बताया, “उन इलाकों में खासतौर से सतर्कता बरती जा रही है जो चुनाव के लिहाज से संवेदनशील हैं। साथ ही ये भी देखा गया कि कहीं चुनाव प्रचार में गड़बड़ी तो नहीं हो रही है।” पैदल मार्च के बाद बेलहरा चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद ने कहा कि ये जागरुकता अभियान भी है, जिसके तहत हम लोग लोगों को बिना किसी के दबाव में आए मतदान के लिए लोगों में भरोसा जगा रहे हैं।” बेलहरा के साथ सूरतगंज,फतेहपुर, छेदा, झंझरा, मोहम्मदपुर खाला में भी मार्च किया गया।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख