शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पूर्व शिवसेना सांसद गजानन बाबर BJP में हुए शामिल

· · 1 मिनट

मुंबई (भाषा)। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले पुणे से पूर्व शिवसेना सांसद गजानन बाबर आज BJP में शामिल हो गए।

पार्टी के विधायक बाला भेगडे ने बताया कि बाबर ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुणे के प्रभारी मंत्री गिरीश बापट की उपस्थिति में BJP की सदस्यता ग्रहण की। पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के इलाकों में बाबर की पकड़ काफी अच्छी है, जहां अगले महीने चुनाव होने हैं।

वर्तमान में पीसीएमसी पर राकांपा का नियंत्रण है, लेकिन हाल के दिनों में उनके कुछ स्थानीय नेताओं ने BJP का दामन थामा है। पार्टी प्रवक्ता कांता नलवडे ने बताया कि बाबर के शामिल होने से BJP की संभावनाएं अब बेहतर हो गई है। बाबर सतारा जिले के गांव किकाली के रहनेवाले है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख