शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए हेमा मालिनी ने रोकी की फिल्म की शूटिंग

· · 1 मिनट

मथुरा (भाषा)। अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है।

उनके स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में हेमा अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने साथ ही बताया कि वह उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल वर्ष 2014 में मथुरा से लोकसभा के लिए चुनी गयी थीं।

शर्मा ने बताया कि पहले चरण में वह 13 और 14 जनवरी को जिले में किसानों और व्यापारियों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने साथ ही बताया कि मथुरा की सांसद 15 जनवरी को नई दिल्ली में BJP की संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी। देश के राजनैतिक भविष्य के लिहाज से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होंगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख