शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अपनी और अपने घर की सुरक्षा के लिए रहें सतर्क

· · 2 मिनट

अपनी और अपने घर की सुरक्षा के लिए रहें सतर्क

अपने घर की सुरक्षा के लिए आपको कुछ कार्य व्यक्तिगत और कुछ सामूहिक रूप से करने चाहिए। सामूिहक कार्यों में आप अपने ग्राम, मोहल्लों में सुरक्षा समिति अथवा किसी चौकीदार को रखे जाने की पहल करा सकते हैं या फिर ‘पहल’ में सहयोग दे सकते हैं। मोहल्ले वालों को इस संबंध में जागरूक रखने का प्रयास कर सकते हैं। और उन्हें संगठित कर सकते हैं। इलाकाई पुलिस से संपर्क, उनकी गश्त, कंट्रोल रूम की गाड़ियों का बराबर अपने इलाकों में भ्रमण इत्यादि आप सुनिश्चित करा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर का मुख्य द्वार एवं दरवाजे हमेशा बंद रखें तथा बिना सत्यापन किए किसी अजनबी के लिए न खोलें। (पत्नी व बच्चों को सतर्क कर दें) मुख्य दरवाजे में मैजिक आंख तथा जंजीर की सिकड़ी अवश्य लगवायें ताकि आप आप आगंतुक को देख सकें और दरवाजा खोलना भी पड़े तो बस थोड़ा सा खोलें। मुख्य द्वार मजबूत बनाएं।
  • दरवाजे एवं खिड़कियों में मजबूत गि्रल अवश्य लगवाएं। बाथरूम के रोशनदान का जरूरी ध्यान दें।
  • अजनबियों से बात नहीं करनी चाहिए और न ही उन पर कभी विश्वास करना चाहिए।
  • संभव हो तो घर के दरवाजे पर पालतू कुत्ता रखें।
  • घर क कार्यों हेतु बढ़ई, राजमिस्त्री, प्लम्बर, धोबी, पुताई-पेंट कर्मी आादि को विश्वस्त ठेकेदार से सत्यापित करके ही कार्य में लगाएं।
  • नौकर तथा अपरिचित के सामने अलमारी, बक्सा आादि न खोलें तथा अपनी बहुमुल्य वस्तुएं इधर-उधर न डालें, उन्हें ताले में रखें।
  • महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबर को घर के महत्वपूर्ण स्थानों पर चस्पा करें।
  • प्राइवेट कॉलोनी गार्ड एवं अपने व्यक्तिगत नौकरों को स्थानीय पुलिस एवं बीट कांस्टेबल से संपर्क बनाएं रखने हेतु बताएं।
  • घर के आस-पास की झाड़ियों को काट कर रखें।
  • घर के मुख्य दरवाजें पर बत्ती जलाकर रखें।
  • लटकने वाले तालों के बजाय दरवाजे के अंदर फिट होने वाले तालों का प्रयोग करें।
  • अपने घर को अपने पड़ोसी के घर के आलर्म बेल से जोड़ें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख