शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

क्या है ‘हिट एंड रन’ का नया क़ानून जिसे लेकर देश भर में हो रहा है विरोध

कई राज्यों में ड्राइवर इस नए नियम का विरोध कर रहे हैं, उनका मानना है ये नियम उनके ख़िलाफ बनाए गए हैं।

· · 1 मिनट

क्या है 'हिट एंड रन' का नया क़ानून जिसे लेकर देश भर में हो रहा है विरोध

आज पूरे देश में ट्रक और बस ड्राइवर हड़ताल पर हैं, जगह-जगह पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं हैं। ये सभी हिट एंड रन क़ानून का विरोध कर रहे हैं, चलिए जानते हैं क्या है नया क़ानून, जिसका विरोध किया जा रहा है।

सबसे पहले हिट एंड रन के बारे में जानिए

ऐसे मामले जिनमें एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फ़रार हो जाता है, उन्हें ही हिट एंड रन कहा जाता है। पुराने क़ानून के अनुसार हिट एंड रन केस में दो साल की सजा का प्रावधान था और जमानत भी मिल जाती थी।

https://t.co/U6KVszu58g

नया नियम का कहता है?

नए नियम के अनुसार अगर सड़क दुर्घटना के बाद ड्राइवर पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दिए बिना मौके से फ़रार होता है तो उसे 10 साल की जेल और जुर्माना देना पड़ेगा।

यही नहीं नए नियम निजी वाहन चालकों पर भी समान रूप से लागू होंगे।

हिट एंड रन को लेकर नई परिवहन नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत धारा 304A के तहत सड़क दुर्घटना में दोषी पाए जाने पर चालकों और परिचालकों को 10 साल की सज़ा और 7 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद में नया हिट एंड रन विधेयक पास किया था। इस बिल को राष्ट्रपति की मंज़ूरी भी मिल चुकी है। अब यह भारतीय न्याय संहिता के तहत नया क़ानून बन चुका है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख