शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

अंतरिम बजट 2024: आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

· · 1 मिनट

अंतरिम बजट 2024: आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सुविधा दी जाएगी।

बजट में देश की मेडिकल व्यवस्था के बारे में कहा गया कि देश में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएँगे।

मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। देश के मेडिकल कॉलेज में सुविधाएँ बढ़ेंगी।

आयुष्मान योजना का लाभ दस लाख से अधिक आशा और देश के 13 लाख 60 हजार कार्यात्मक आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को मिलेगा।

इससे पहले साल 2020 में केंद्र सरकार ने आशा कार्यकर्ता सहित सभी स्वास्थ्य वर्कर के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत कोरोना वायरस के कारण मौत होने वाले हेल्थ वर्कर को 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर दिया गया। यह योजना इस साल 24 मार्च 2021 को समाप्त हो गई। बाद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज को 19 अप्रैल 2022 से 180 दिन के लिए बढ़ा दिया गया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज कोविड-19 रोगियों की देखभाल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक बीमा योजना है। इस योजना को 30 मार्च 2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों और निजी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ लगभग 22 लाख स्वास्थ्य प्रदाताओं के लिए लांच किया गया था।

और पढ़िए

  1. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    हिम्मत की स्टिक, उम्मीदों का गोल: हॉकी वाली सरपंच की कहानी

    राजस्थान–हरियाणा बॉर्डर के एक छोटे-से गाँव में एक सरपंच ने हॉकी स्टिक उठाई और पूरी पीढ़ी की ज़िंदगी बदल दी। नीरू यादव-हॉकी…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    जंगलों की खुशबू, नदियों की लय और पहाड़ों की साँस: ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ का सफ़र

    बारह जनजातियाँ, चवालीस कलाकार, एक सपना-आदिवासी संगीत को उसके सही सम्मान तक पहुँचाना। ‘रिदम ऑफ़ द अर्थ’ एक आंदोलन है, एक यात्रा…

    Divendra Singh · 5 मिनटलेख
  3. गाँव कनेक्शन ओरिजिनल्स

    आत्मनिर्भर भारत अभियान: स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए महोत्सव शुरू

    लखनऊ में 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 की शुरुआत, 160 से अधिक उद्यमियों एवं इकाइयों द्वारा उत्पादों का प्रदर्शन, युवाओं को बांटे गए…

    Gaon Connection Support · 1 मिनटलेख