शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

घर बैठे 60 सेकेंड में पाएँ खोया हुआ ‘प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र’

अचानक आप अपनी गाड़ी से कहीं दूर निकल गए हैं और बीच रास्ते में याद आया कि PUC सर्टिफिकेट तो घर पर है, या अगर आपसे कहीं खो गया है तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है; यहाँ दिए जा रहे तरकीब से तुरँत आप उसे पा सकते हैं वो भी बिना कहीं गए।

· · 1 मिनट

घर बैठे 60 सेकेंड में पाएँ खोया हुआ 'प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र'

अगर आपने पीयूसी सर्टिफिकेट यानी ‘प्रदूषण नियंत्रित प्रमाणपत्र’ गाड़ी चलाते समय अपने साथ नहीं रखा है तो जाँच होने पर चालान हो सकता है।

पहली बार इसके लिए आपको 1000 रूपये का जुर्माना देना पड़ सकता है, और अगर पीयूसी सर्टिफिकेट साथ नहीं रखने की गलती दोबारा करते हैं तो 2000 देना होगा। लेकिन चिंता मत कीजिये, गाँव कनेक्शन पर आज आप को बता रहे हैं ये सर्टिफिकेट बिना कहीं गए कैसे ले सकते हैं वो भी अपने मोबाइल फ़ोन पर।

जी हाँ, इसके लिए सिर्फ आपको उसे ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।

इसके लिए अपने फोन में ही मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे यानी परिवहन विभाग की वेबसाइट puc.parivahan.gov.in पर जाएँ। साइट का पेज खुलते ही आपको कई ऑप्शन दिखेंगे। इसमें आप पीयूसी सर्टिफिकेट (PUC CERTIFICATE) ऑप्शन पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज होगा, जिसमें ठीक सामने रजिस्ट्रेशन नंबर का ऑप्शन दिखेगा। वहाँ आपको अपनी गाड़ी का नंबर लिखना होगा।

उसके ठीक नीचे गाड़ी की चेसीस नंबर का एक खाली बॉक्स आपको नज़र आएगा। इसमें पूरा चेसिस नंबर नहीं लिखना है, सिर्फ उसके आख़िरी के पाँच अंक उसमें लिख दें।

इसके बाद बारी आती है सेक्युरिटी कोड डालने की। इसके लिए सामने दिए कोड को ही आप उस खाली बॉक्स में टाइप करें।

इतना करते ही आपके सामने PUC सर्टिफिकेट सामने आ जाएगा; जिसमें डाउनलोड और प्रिंट दोनों का ऑप्शन भी होगा।

एक बात और, गाड़ी चलाते समय अगर सभी नियमों का ठीक से पालन करेंगे तो न सिर्फ चालान होने से बच सकते हैं बल्कि आप सुरक्षित भी रहेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख