शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

चुनाव चिह्न साइकिल को बचाने के लिए दिल्ली में जुटने शुरु हुए मुलायम के वफादार

· · 2 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। समाजवादी पार्टी का नियंत्रण अपने हाथों मे लेने की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कोशिश की पृष्ठभूमि में पार्टी अध्यक्ष के वफादार यह सुनिश्चित करने के लिए आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में एकत्र होना शुरु हुए ताकि ‘साइकिल’ चुनाव चिह्न मुलायम सिंह यादव के पास ही रहे।

अखिलेश के खेमे द्वारा पार्टी से निष्कासित किए गए शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह यह सुनिश्चित करने की रणनीति बनाने के लिए दिल्ली पहुंचे कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले ‘साइकिल’ चुनाव चिह्न मुलायम के पास ही रहे। राज्य में चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।

अमर सिंह ने लंदन से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुलायम सिंह यादव के साथ था और रहूंगा। मैं एक नायक था लेकिन उनके लिए मैं अब खलनायक बनने को तैयार हूं।” अखिलेश खेमे द्वारा पार्टी से निकाले जाने के बारे में पूछे जाने पर अमर ने कहा कि वह तभी दु:खी होंगे, जब मुलायम उनके खिलाफ कुछ कहेंगे।

अमर ने कहा, ‘‘एक बार मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि अमर सिंह हमारे दल में नहीं लेकिन दिल में है। यदि मुलायम सिंह यादव मुझे अपने दिल से निकाल देते हैं तो यह दु:खदायी होगा। मेरे लिए पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है।” उन्होंने कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मैंने हाथ जोड़कर राज्यसभा में सीट देने का अनुरोध करने वाले अन्य नेताओं की तरह पार्टी से कभी राज्यसभा सीट नहीं मांगी।” इस बीच शिवपाल ने कहा कि वह मुलायम के साथ बने रहेंगे। शिवपाल को भी अखिलेश खेमे ने सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख पद से हटा दिया है।

उन्होंने दिल्ली पहुंचने पर कहा, ‘‘मैं आखिरी सांस तक मुलायम के साथ रहूंगा।” अमर एवं शिवपाल मुलायम एवं कुछ अन्य नेताओं के साथ अपराह्न में बैठक करेंगे जिसके बाद वे यह सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के पास जाएंगे कि ‘साइकिल’ चुनाव चिह्न मुलायम सिंह के पास ही रहे और न तो इस चिह्न पर रोक लग पाए और न ही उसे अखिलेश खेमे को दिया जाए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख