शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

उप्र : प्रधानमंत्री का वाराणसी दौरा आज, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

· · 1 मिनट

लखनऊ/वाराणसी (आईएएनएस)। बनारस से सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी के फैसले के बाद पहली बार गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वह इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब भी दे सकते हैं।

उप्र में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। इन अटकलों के बीच मोदी काशी वालों को साल 2017 में कुछ तोहफे देने वाले हैं और कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। वह आज से वहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। वह इससे पहले बीएचयू में राष्ट्रीय महोत्सव कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मोदी के इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जनसभा के लिए मैदान भी सजकर तैयार हो गया है। नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए बुधवार दोपहर ग्रैंड रिहर्सल की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि पीएम सबसे पहले कबीरनगर जाएंगे। इसके बाद बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अंत में डीरेका में कार्यकर्ता सम्मेलन और कुछ योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। डीरेका हेलीपैड से उनका हेलीकॉप्टर बाबतपुर हवाईअड्डे के लिए रवाना होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख