शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

आप भी लॉक कर दीजिये अपने आधार कार्ड को नहीं हो सकेगा गलत इस्तेमाल, जानिए क्या है तरीका?

आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के लिए ज़रूरी है आप अपने कार्ड को ख़ास पासवर्ड से लॉक रखें, अगर आप सजग रहेंगे तो किसी भी नुकसान से बच सकते हैं।

· · 2 मिनट

आप भी लॉक कर दीजिये अपने आधार कार्ड को नहीं हो सकेगा गलत इस्तेमाल, जानिए क्या है तरीका?

अब आपका आधार कार्ड खोने पर भी कोई उसका ग़लत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा, बस फ़ौरन उसे इस तरकीब से लॉक कर दीजिए।

लॉक होने के बाद आपका कार्ड किसी के हाथ लगा भी तो धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा, क्योंकि इससे आपका बायोमेट्रिक्स पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा। आधार कार्ड फ्रॉड भी उतना ही ख़तरनाक है जितना आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड के पिन या जानकारी चोरी होने से होता है।

अपने बायोमेट्रिक्स को सिक्योर करने के लिए ये करें

UIDAI वेबसाइट पर जाएं या mAadhaar ऐप इंस्टॉल करें।

ऐप के सबसे ऊपर पर स्थित “मेरा आधार पंजीकृत करें” कार्ड बटन पर क्लिक करें।

ऐप के लिए 4 अंकों का पासवर्ड बनाएं।

अब आपसे आधार नंबर और सुरक्षा कैप्चा दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

इसके बाद आपको ओटीपी माँगना होगा। यह आपके आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। आप ओटीपी के लिए अपने फोन के एसएमएस बॉक्स को चेक कर सकते हैं।

ओटीपी डालने के बाद आपका आधार अकाउंट खुल जाएगा। बस नीचे स्क्रॉल करें और “बायोमेट्रिक लॉक” पर क्लिक करें।

आपको अपनी पुष्टि के लिए फिर से सुरक्षा कैप्चा और फिर ओटीपी दर्ज करना होगा।

एक बार जब आप ओटीपी सत्यापित कर लेंगे, तो आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा।

अगर आप किसी भी समय उसे अनलॉक करना चाहते हैं, तो आपको दोबारा वही प्रोसेस फॉलो करना होगा बस वहाँ आपको लॉक के बजाय “अनलॉक बायोमेट्रिक्स” का विकल्प चुनना होगा ।

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक्स लॉक?

आधार कार्ड फ्रॉड में तेज़ी आई है। कार्ड की मदद से कभी आपके अकाउंट से रकम निकाल ली जाती है, तो कहीं फर्जी तरीके से अकाउंट ही खुलवा लिया जाता है। इसके बाद इस अकाउंट में लाखों रुपये का लोन भी ले लिया जाता है।

बायोमेट्रिक्स लॉक आपकी पहचान को धोखाधड़ी वाली गतिविधियों से बचाता है। हालही में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा, जो बटरपेपर की मदद से आधार कार्ड बनवाने वालों के उँगलियों के निशान की क्लोनिंग कर, उनके बैंक में जमा पैसे फर्जी तरीके से निकाल लेता था।

बायोमेट्रिक्स बायोलॉजिकल मेजरमेंट है, जिसकी मदद से किसी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। फिंगरप्रिंट मैपिंग, फेशियल रिकॉग्निशन, रेटिना स्कैन बायोमेट्रिक तकनीक के ही रूप हैं। कार्ड लॉक होने पर इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख