शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नोटबंदी का वही हाल होगा जो नसबंदी का हुआ : लालू

· · 1 मिनट

पटना (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने शनिवार को एक बार फिर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी का फैसला नसबंदी की तरह ‘फेल’ हो जाएगा।

पटना में नोटबंदी के खिलाफ आंदोलन चलाए जाने को लेकर राजद की बैठक में लालू ने कहा, “नोटबंदी से कालाधन वापस नहीं आएगा। नोटबंदी का वही हाल होगा जो कांग्रेस की नसबंदी का हुआ था।” उन्होंने कहा, “नोटबंदी का फैसला फेल हो चुका है। कालाधन वापस नहीं आया। नोटबंदी के बाद गरीब, किसान परेशान हैं। प्रधानमंत्री ने परेशानियां खत्म करने के लिए 50 दिन का समय मांगा था, 40 दिन तो निकल गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने नोटबंदी के फायदे और नुकसान पर चर्चा के लिए अर्थशास्त्रियों को बुलाया है। इसके बाद आंदोलन किया जाएगा।” प्रधानमंत्री पर देश के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए राजद नेता ने कहा कि यह नोटबंदी नहीं, बल्कि फर्जीबंदी है। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी सहित पार्टी के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख