शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

गेहूँ के बढ़िया उत्पादन के लिए अभी से कर लें ये तैयारी

पिछले कुछ वर्षों से बेमौसम बारिश तो कभी अचानक बढ़ते तापमान की वजह से गेहूँ के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुवांशिक संभाग के डॉ राजबीर यादव किसानों को बता रहे हैं कि कैसे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

· · 1 मिनट

गेहूँ के बढ़िया उत्पादन के लिए अभी से कर लें ये तैयारी

आप कई साल से देखते आ रहे होंगे कि ज़्यादातर गेहूँ की फसल तेज़ बारिश या फिर तेज़ हवाओं के कारण गिर जाती है। इसके लिए किसानों को शुरू से ही कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

जैसे गेहूँ की सीधी बुवाई करनी चाहिए, जिसमें पहले धान की फसल लगाई गई थी उसी खेत में बुवाई करनी चाहिए। क्योंकि धान फसल अवशेष एक चैनल का काम करते हैं, इसके जरिए पानी चला जाता है। यानी पानी लंबे समय तक नहीं रुकेगा, जिसकी वजह से फसल की ग्रोथ नहीं रुकेगी और कम नुकसान होगा।

दूसरा; कोशिश करिए की ज़ीरो टिलेज ही बुवाई हो, क्योंकि जो फसल अवशेष होता है वो मिट्टी के तापमान को नियंत्रित रखता है, यानी जब तापमान ज़्यादा बढ़ेगा तो मिट्टी का भी बढ़ेगा, लेकिन नियंत्रित होता रहता है।

368763-wheat-farming-guide-climate-change-heat-resistance-variety-1
368763-wheat-farming-guide-climate-change-heat-resistance-variety-1

तीसरा, जब भी किसी किस्म की बुवाई करें तो ये ज़रूर ध्यान रखें कि उसकी टीलिंग कैपिसिटी (फुटाव) कितनी है, अगर किसी की क्षमता ज़्यादा है तो कम बीज इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए जैसे एचडी 3224, एचडी3298 किस्में हैं, इन दोनों की फुटाव की क्षमता बहुत ज़्यादा होती है, अगर अच्छी फ़सल लेनी है तो कम बीज का इस्तेमाल करें, जैसे 40 कर रहे हैं तो 35 करिए, 45 करते हैं तो 40 ही करिए।

कम बीज के इस्तेमाल से लागत भी कम लगती है और पौधों को बढ़ने की जगह भी मिल जाती है।

साथ ही अगर जल्दी बुवाई कर सकते हैं तो जल्दी करिए, इसके भी फायदे हैं; इससे जब मार्च-अप्रैल में अचानक से तापमान बढ़ता है तब आपकी फ़सल तैयार होगी, बढ़े तापमान का असर नहीं पड़ेगा।

एक बात और हर साल का मौसम अलग होता है, पहले से कोई अनुमान नहीं लगा सकते हैं, इसलिए सही किस्म का चुनाव करें। जिससे समय से बढ़िया उत्पादन मिल जाए।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख