शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

‘मेरे पहुँचने से पहले शुरू हो जाती है क्लास’

लकी सिंह उत्तर प्रदेश जिला बलरामपुर में कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका हैं, उनके क्लास में पहुँचने से पहले बच्चे पढ़ना शुरू कर देते हैं, यही नहीं अब तो बच्चों की एक टोली रोज स्कूल न आने पर बच्चों को स्कूल लेकर आती है।

· · 2 मिनट

'मेरे पहुँचने से पहले शुरू हो जाती है क्लास'

स्कूल की घंटी बजते ही मेरी क्लास शुरू हो जाती है मैं क्लास में रहूँ, या ना रहूँ, लेकिन मेरी क्लास हमेशा चलती रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है, मेरे क्लास का एक बच्चा है निरंजन।

निरंजन को जैसे पता चल जाता था क्लास का समय हो गया है, और मैम क्लास में नहीं हैं तो वो खुद बच्चों के साथ मिलकर क्लास सम्भाल लेता था। उसकी बारीक़ नज़र होती थी मैम क्या पढ़ा रहीं हैं आगे क्या पढ़ाना है, ये सारी जानकारी उसे समय से होती है अभी वो क्लास 7 में पढ़ता है। निरंजन बच्चों को सारी चीज़ें पहले ही पढ़ा देता था अगर मैं ज़रा सा भी देर होती थी तो मुझे फिर नहीं समझाना होता था।

बाकी टीचर कहते हैं कि मैम आप क्लास में हो या ना हो क्लास तो हमेशा चलती है। हमारे स्कूल की रसोइया हैं, उनका बच्चा स्कूल ही नहीं आना चाहता था, जिसका नाम उमेश है 7वीं क्लास में पढ़ता है, रोज़ कहीं न कहीं घूमने निकल जाता था, फिर स्कूल आकर हमारे स्कूल की रसोइया रोज़ कहती थी कि मैडम जी मेरे बेटे को समझाओ बहुत बदमाश हो गया है, किसी की बात नहीं सुनता, स्कूल भी नहीं आता है मैं तो समझा कर थक गई हूँ।

367232-hero-image-14
367232-hero-image-14

मैंने उनको कुछ दिन कहा ठीक है लेकिन वो बहुत परेशान थी फिर मैंने स्कूल के कुछ बच्चों से पूछा आप लोग उसको पकड़ सकते हो ? मेरी मदद कर सकते हो ? तो बच्चो ने बोला हा मैम हम पकड़ लेंगे। सारे बच्चो ने मिलकर उसको पकड़ा और हमने उसको समझाया फिर वो धीरे-धीरे स्कूल आने लगा।

एक बच्चे को सुधारकर लगा अब सभी बच्चों को ऐसे ही सुधारेंगे, फिर मैंने ग्रुप बनाया जिसका नाम हमने बच्चो की टोली रखा। जो बच्चा स्कूल नहीं आता है उसको ले आने के लिए बच्चो की टोली जाती है। बच्चो की टोली में थोड़े बड़े बच्चे रखे गये हैं, जिनका काम बच्चो को पकड़ना और स्कूल ले आना होता है, जिसमें बाकी बच्चे हेल्प करते हैं।

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख