शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नोटबंदी आज की परेशानी, कल की खुशहाली: नित्यानंद राय

· · 3 मिनट

पटना (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हार के बाद ही तय हो गया था कि बिहार BJP में बदलाव तय है। BJP ने मंगल पांडेय को हटाकर बिहार से उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय के हाथों में बिहार BJP का नेतृत्व सौंप दिया है। पार्टी लाइन पर चलते हुए राय ने नोटबंदी को भविष्य के लिए खुशहाली लाने वाला बताया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि BJP ने पिछड़ी जातियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बिहार की कमान राय को सौंपी है। वह कहते हैं कि राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आज की परेशानी मगर भविष्य की खुशी के लिए है। बिहार BJP में गुटबंदी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बिहार BJP में किसी प्रकार की गुटबंदी नहीं है। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे नित्यानंद ने कहा कि जनसंघ के जमाने से लेकर आज तक के पार्टी अध्यक्षों के आंगन की मिट्टी लाकर बिहार BJP के नए कर्यालय की नींव रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय भवन निर्माण की तैयारी काफी महीनों से चल रही है। बकौल नित्यानंद, ”BJP को इस ऊंचाई तक लाने के लिए सभी अध्यक्षों ने परिश्रम किया है, सभी कार्यकर्ताओं ने अपना तन-मन-धन झोंका है।”

बिहार जैसे पिछड़े राज्य में ‘कैशलेस इंडिया’ का सपना कैसे पूरा होगा? इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत कैशलेस होना सचमुच आसान नहीं है, लेकिन इसकी शुरुआत हो गई है। यह कार्य होगा ही नहीं, यह सोचकर बैठ जाना सही नहीं है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि कैशलेस समाज बनाने का दायित्व केवल केंद्र सरकार की जिम्मेवारी नहीं है, राज्य सरकार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति का इसमें योगदान होना चाहिए।

उन्होंने नोटबंदी के बाद लोगों के सामने आ रही परेशनियों के विषय में पूछे जाने पर कहा कि लोग यह परेशानी भविष्य की खुशी के लिए है। आज लोग परेशानी झेलकर भी नोटबंदी के समर्थन में हैं। देश के अधिकांश युवा इस फैसले को लेकर उत्साहित हैं। कुछ लोग जो नोटबंदी का समर्थन नहीं कर रहे हैं, उनके विषय में लोग जानते हैं। उन्होंने कहा, ”बिहार संगठन को और मजबूत करने का दायित्व मुझे मिला है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन अैर समर्पित कार्यकर्ताओं के सहारे उसे दायित्व को पूरा करेंगे।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों को धोखा बताते हुए राज्य सरकार को चुनौती देते हुए नित्यानंद कहते हैं, ”राज्य सरकार एक भी निश्चय का नाम गिनाए, जिसमें केंद्र सरकार का पैसा न लगा हो।” उन्होंने महागठबंन की सरकार के सात निश्चयों पर तंज कसते हुए कहा कि आज बिहार में सात निश्चय हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, भ्रष्टाचार और विद्वेष हो गया है।

उन्होंने कहा कि एक साल पूर्व हुए बिहार विधानसभा चुनाव में लोगों को गुमराह कर महागठबंधन की सरकार सत्ता में आ गई, आज अगर चुनाव हो जाए, तो महागठबंधन को सही स्थिति का भान होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में तो अब दरार आ चुकी है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से करीबी रिश्ता रखने वाले नित्यानंद ने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ की थी। लंबे संघर्ष के बाद सन् 2000 में भाजपा के टिकट पर हाजीपुर से विधायक चुने गए और लगातार चार बार हजीपुर क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया। लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने उजियारपुर से सांसद प्रत्याशी बनाया गया और वे भारी मतों से जीत कर संसद पहुंचे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख