गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

‘जब मेरे पढ़ाए बच्चे का एडमिशन एमबीबीएस में हुआ, उस दिन लगा मेरा टीचर बनना सफल हुआ’

अनुराधा भारद्वाज उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के प्राथमिक विद्यालय महुआ खेड़ा में प्रधानाध्यापक हैं, उनके स्कूल का एक बच्चा आज एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, अनुराधा टीचर्स डायरी में अपना अनुभव साझा कर रहीं हैं।

· · 1 मिनट

'जब मेरे पढ़ाए बच्चे का एडमिशन एमबीबीएस में हुआ, उस दिन लगा मेरा टीचर बनना सफल हुआ'

मैं हमेशा से बच्चों के लिए कुछ नया करना चाहती थी, बच्चे स्कूल आने में थोड़ा परेशान करते थे, लेकिन अब स्कूल से जाना नहीं चाहते, जब मैं हाथरस में प्राथमिक विद्यालय कथारा जहाँगीरपुर में थी तब एक बच्चा राजेन्द्र था जो पढ़ाई में बहुत अच्छा था और क्लास में मेरे साथ बैठकर पढाई करता था । स्कूल के अच्छे बच्चों में उसकी गिनती होती थी। स्कूल से निकलने के बाद उसका एडमिशन नवोदय में हो गया था।

कुछ समय बाद मेरे पास एक लड़का मिठाई का डिब्बा लेकर आया उसने बताया राजेंद्र ने नीट क्लियर कर लिया और उसका एडमिशन चेन्नई में एमबीबीएस में हुआ है।

367209-anuradha-bhardwaj-government-primary-school-teacher-aligarh-uttar-pradesh-2
367209-anuradha-bhardwaj-government-primary-school-teacher-aligarh-uttar-pradesh-2

ये सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा, मैंने राजेंद्र कुमार से बात करनी चाही तो पता चला उसके पास फोन नहीं है, और राजेन्द्र पढ़ाई के लिए चेन्नई जा भी चुका है, फिर मैंने उसके मम्मी पापा से बात की तो मुझे बताया गया कि मुझे बहुत याद करता हैं राजेंद्र।

मेरे स्कूल की एक सह अध्यापक कविता यादव और मैंने मिलकर स्कूल में खुद के पैसों से हमने 32 इंच की टीवी लगाया, जिसे देख कर बच्चे बहुत ख़ुश हुए थे, जो अलग ही सुकून देता है। अब बच्चे टीवी के ज़रिए भी पढ़ते हैं।

इसलिए मैं बच्चों के लिए हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हूँ, जिससे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा चीज़ें स्कूल में उपलब्ध हो जाएँ और बच्चों को कुछ सीखने को मिले।

स्कूल में स्पोर्ट्स से जुड़ी बहुत सारी चीज़ें हैं। सामुदायिक सहभागिता समूह से जुड़ कर भी बच्चों के लिए कुछ न कुछ नया करते रहते, जिससे बच्चों को किसी भी चीज की कमी न महसूस हो।

आप भी टीचर हैं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +919565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख