शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

आई फ्लू से बचने का आसान तरीका

बारिश के मौसम में आई फ्लू यानी आँख आना एक आम समस्या है। लेकिन अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता है तो परेशानी बढ़ भी जाती है।

· · 1 मिनट

आई फ्लू से बचने का आसान तरीका

आई फ्लू, जिसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहते हैं। आँख में खुजली, चुभन, जलन, सूजन और पलकों का चिपकना इसके लक्षण होते हैं। चलिए जानते हैं इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है।

आप की भी आँख लाल हो गई है और पानी बह रहा है? आई फ्लू हो सकता है।

आँखों में खुजली, जलन, पलकों का चिपकना भी आई फ्लू के लक्षण हैं।

आई फ्लू में आँखों में इन्फेक्शन हो जाता है, इसे कंजंक्टिवाइटिस, पिंक आई, रेड आई भी कहते हैं। इसे आँखों का आना भी बोलते हैं।

बरसात के मौसम में ये परेशानी ज़्यादा बढ़ती है।

एक-दूसरे से भी फैलता है आई फ्लू।

बचाव के लिए ये ज़रूरी उपाय करें

आँखों को बार-बार रगड़े या छुए नहीं।

आँखों से पानी आने पर किसी साफ कपड़े से ही साफ करें।

दिन में दो-तीन बार गर्म रुमाल से सिकाई करें।

कोशिश करिए घर से बाहर न निकलना हो, अगर निकले तो चश्मा लगा लें।

अगर आपको आई फ्लू है तो ख़ुद को आइसोलेट (अकेला) रखें।

ज़्यादा परेशानी बढ़ जाए तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

Also Read: आपको भी अगर साँस की तकलीफ़ है तो डॉक्टर की ये पाँच बड़ी बातें आपके काम की हैं

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख