शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

यूपी में धान की सरकारी बिक्री के लिए किसान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक करा सकते हैं पंजीकरण

यूपी में एमएसपी पर धान बेचने के लिए खाद्य विभाग की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप पर 31 अगस्त से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

· · 1 मिनट

यूपी में धान की सरकारी बिक्री के लिए किसान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक करा सकते हैं पंजीकरण

यूपी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। किसान 2183 और 2203 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी पर धान बेच सकेंगे, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण ज़रूरी है।

धान की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य तथा रसद विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराना होगा। किसान चाहें तो मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

धान बिक्री के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर दर्ज़ करें, और एसएमएस द्वारा प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण करें।

366324-paddy-procurement-registration-uttar-pradesh-msp-minimum-support-price-farmers-up-kisan-mitra-1
366324-paddy-procurement-registration-uttar-pradesh-msp-minimum-support-price-farmers-up-kisan-mitra-1

किसान का बैंक ख़ाता आधार से लिंक होना चाहिए और बैंक में सक्रिय होना चाहिए। धान खरीद का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसान के आधार लिंक ख़ाते में करने की व्यवस्था है।

इस साल खाद्य विभाग और दूसरी क्रय एजेंसियों के लगभग 4000 ख़रीद केंद्र संचालित करने की योजना है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के ज़िलों में एक अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक ख़रीद की जाएगी। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज़िलों में एक नवंबर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक ख़रीद की जाएगी।

खरीफ विपणन साल 2023-24 में गेहूँ और धान ख़रीद के लिए पहले पंजीकरण करा चुके किसानों को ज़रूरत नहीं है, लेकिन उस पंजीकरण को संशोधन कर फिर से लॉक करना होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख