शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

वजन कम करने से कम हो सकता है Blood Cancer का खतरा

· · 1 मिनट

वजन कम करने से कम हो सकता है Blood Cancer का खतरा

वाशिंगटन (भाषा)। आधुनिक भाग-दौड़ भरी अव्यवस्थित जिंदगी में मोटापा और वजन बढ़ना कई रोगों के एक प्रमुख कारक के तौर पर उभरा है और एक नये अध्ययन की मानें तो अधिक वजन से रक्त विकार का खतरा बढ़ जाता है जो आगे जाकर कैंसर का रुप ले सकता है।

यह पहले से मालूम है कि अधिक वजन या मोटापा से कई तरह के मायलोमा का खतरा बढ़ जाता है। अमूमन 60 वर्ष की आयु के बाद रक्त और अस्थि मज्जा में विकसित होने वाले प्लाज्मा कोशिकाओं के कैंसर को मायलोमा कहते हैं। रक्त विकार मोनोक्लोनल जैमोपैथी ऑफ अनडिटरमाइंड सिग्निफिकेंस (एमजीयूएस) के बाद कई प्रकार के मायलोमा के विकसित होने का खतरा होता है।

नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार वाशिंगटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर सु-हसीन चांग ने बताया, ‘‘हमारा अध्ययन यह दिखलाता है कि मोटापा को कई तरह के मायलोमा का कारक माना जा सकता है।” चांग ने कहा, ‘‘एमजीयूएस से पीड़ित मरीज अगर उचित वजन बरकरार रखते हैं तो इससे कई तरह के मायलोमा को रोकने में मदद मिल सकती है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख