शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

BJP का खुमार उतार देगी मुलायम की रैली: अफजाल

· · 2 मिनट

लखनऊ (भाषा)। हाल ही में अपने कौमी एकता दल का सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में विलय करने वाले अफजाल अंसारी का कहना है कि BJP का मंसूबा SP के गढ़ में सेंध लगाने का है, लेकिन आगामी 23 नवम्बर को गाजीपुर में होने जा रही SP मुखिया मुलायम सिंह यादव की रैली के बाद उसे जमीनी हकीकत का अंदाजा हो जाएगा।

अंसारी ने कहा कि पिछली 14 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गाजीपुर के आरटीआई मैदान में हर लिहाज से असफल रैली को सम्बोधित किया था। पूर्वांचल में राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करने का मंसूबा लिये BJP के नेताओं के लिये यह एक बड़ा झटका है, जिसे वे दबे लहजे में ही सही, लेकिन स्वीकार कर रहे हैं। अब 23 नवम्बर को इसी मैदान पर SP मुखिया मुलायम सिंह यादव ऐतिहासिक रैली के जरिये अपने चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। इस रैली के बाद भाजपा को क्षेत्र में अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि पूर्वांचल में जनसमर्थन के हिसाब से मुलायम और मोदी के बीच कोई तुलना नहीं है। मोदी का गाजीपुर में कुछ नहीं है। मोदी की रैली में अपेक्षा के लिहाज से 40 प्रतिशत भीड़ भी नहीं आयी थी। मुलायम की रैली मोदी की रैली के मुकाबले बहुत बड़ी होगी। इस रैली को लेकर किसानों, गरीब तबके के लोगों और नौजवानों में काफी उत्साह है।

अंसारी ने बताया कि सपा मुखिया मुलायम पूर्वांचल को पहले भी तवज्जो देते रहे हैं। वह हमेशा कहते रहे हैं कि इटावा के बाद गाजीपुर उनका घर है। अपने चुनावी अभियान की शुरआत के लिये गाजीपुर को चुनकर उन्होंने यह साबित भी किया है। वहां की अवाम में भी उनके प्रति मुहब्बत जाहिर करने का उत्साह है।

उन्होंने बताया कि इस बार भाजपा ने पूर्वांचल फतह करने के लिये काफी जोर लगाया है। यह मानते हुए जोर लगाया है कि यह मुलायम का गढ है। अब जाहिर सी बात है कि कोई दूसरा घुसपैठ करना चाहता है तो आदमी अपनी फस्लों की रखवाली के लिये मुस्तैद हो जाता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख