शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बुजुर्ग महिलाओं में मांसपेशियों के काम करने की क्षमता बढ़ाते हैं मछली के तेल के सप्लीमेंट

· · 1 मिनट

बुजुर्ग महिलाओं में मांसपेशियों के काम करने की क्षमता बढ़ाते हैं मछली के तेल के सप्लीमेंट

लंदन (भाषा)। एक नए शोध में पता चला है कि मछली के तेल के सप्लीमेंट बुजुर्ग महिलाओं में मांसपेशियों के काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं और इस तरह उनके जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। ग्लासगो और अबेरदीन विश्वविद्यालयों के नेतृत्व में किया गया यह शोध आज दी अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुआ है।

इसमें अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि बुजुर्ग महिलाओं के खानपान में तीन ग्राम मछली के तेल (ओमेगा तीन) के सम्लीमेंट को शामिल करके और इसके साथ ही करीब 18 महीने तक व्यायाम प्रशिक्षण करने के परिणामस्वरुप उनकी मांसपेशियों की काम करने की क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा देखा गया। इससे उनकी मांसपेशियों के आकार, कार्यक्षमता और गुणवत्ता में वृद्धि देखी गई।

मछली के तेल के सप्लीमेंट ले रहे पुरुषों में इस अवधि में मांसपेशियों के आकार या कार्यक्षमता में कोई अंतर नहीं आया। ग्लासगो विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवस्क्युलर ऐंड मेडिकल साइंसेस के स्टुअर्ट ग्रे ने कहा, ‘‘यह खोज महिलाओं के लिए खासतौर से लाभदायक होगी क्योंकि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के चार साल अधिक जीने की ज्यादा संभावना होती है और वे अक्षमता की दहलीज को पार कर जाती है। उनकी कार्यक्षमता पुरुषों के मुकाबले दस साल पहले खत्म हो जाती है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख