शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

भाजपा ने ममता को कहा, ‘शारदा घोटाले की क्वीन’

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विमुद्रीकरण के फैसले की आलोचना करने पर सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उन्हें ‘शारदा घोटाले की क्वीन’ तक कह डाला। भाजपा प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, “बंगाल की मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जी-जीन से लगी हुई हैं, लेकिन शारदा की क्वीन इसमें कितनी सफल होती हैं यह तो समय ही बताएगा।”

ममता ने ‘देशहित’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य घोषित करने के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि उन्हें राज्य में चिर प्रतिद्वंद्वी और मुख्य विपक्षी मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है।

सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख वामदल का ही दूसरा रूप है। उन्होंने ममता पर आतंकवादियों को शरण देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन बेकरी में हुए आतंकवादी हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार मालदा में निर्मित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी बात की चिंता नहीं है, क्योंकि वे ‘सच्चाई के साथ’ खड़े हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख