शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

मधु संदेश परियोजना ने बारामती के किसानों का बदला जीवन

· · 1 मिनट

मधु संदेश परियोजना ने बारामती के किसानों का बदला जीवन

बारामती (भाषा)। बारामूला तालुका में किसानों को मधुमक्खी पित्ती की कमी पड़ रही है। क्षेत्र में मधमक्खी पालन व्यापकतौर पर होता है और इसका एक बड़ा उद्देश्य अनार और प्याज के परागण में सुधार के लिए किया जा रहा है। दुनिया में सबसे अधिक मधुमक्खियां भारत में पाई जाती हैं।

मधुमक्खी पालन सामान्यत: शहद के लिए किया जाता है पर यहां इस काम का एक उद्येश्य फसलों की परागण प्रक्रिया में सुधार है जिससे फसल की उपज बढ़ती है।

कीटनाशक कंपनियों के संघ क्रॉप लाईफ इंडिया, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और कृषि विकास ट्रस्ट के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बारामती द्वारा नवंबर 2015 में प्रारंभ की गई प्रायोगिक परियोजना ‘मधु संदेश’ ने यहां किसानों के जीवन में सकारात्मक तब्दीली लाई है, जिन्होंने इसके बाद से काफी अच्छी कमाई करना शुरू किया है।

परियोजना से संबद्ध अनार उत्पादकों और प्याज बीज उत्पादकों की सफलता की दास्तां ने बारामती में कई किसानों को मधुमक्खीपालन के इस्तेमाल के जरिए अपने फसलों का परागण करने और बेहतर उपज हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।

वास्तव में अब वे इस काम के लिए अधिक भुगतान करने की इच्छा रखते हैं, मौजूदा समय में वहां के 46 गाँव में किसानों की मदद करने के लिए केवल चार युवा पेशेवर घूम-घूम कर किसानों को मधुमक्खीपालन में मदद कर रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख