शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

सैकड़ों मौतों के बाद डेंगू को यूपी सरकार ने महामारी घोषित किया

· · 1 मिनट

सैकड़ों मौतों के बाद डेंगू को यूपी सरकार ने महामारी घोषित किया

लखनऊ (भाषा)। डेंगू की रोकथाम में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उठाये गये कदमों पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की नाराजगी के बीच राज्य सरकार ने डेंगू को महामारी घोषित कर दिया है।

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिन्हा ने आज ‘भाषा’ को बताया कि डेंगू को राज्य सरकार ने महामारी घोषित कर दिया है। राज्य मंत्रिपरिषद ने इस आशय का फैसला किया। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अब निजी अस्पतालों को डेंगू को लेकर प्रतिदिन सरकार के अधिकारियों को जानकारी देनी होगी।

उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य सरकार से पूछा था कि डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए क्या रणनीति अपनायी गयी है। न्यायमूर्ति वी के शुक्ल और न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी की पीठ ने राज्य के प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से जानकारी मांगी थी कि डेंगू और ऐसी अन्य बीमारियों से कितने लोग प्रभावित हैं, जिन्हें सरकारी या निजी अस्पतालों में भर्ती किया जा सकता है।

राजधानी लखनऊ में ही 800 से अधिक लोग ऐसी बीमारियों से प्रभावित हैं। अन्य जगहों के आंकड़े तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसएनएस यादव ने कहा कि मौसम में बदलाव हो रहा है और ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के मामले धीरे-धीरे घटेंगे क्योंकि डेंगू का कारक एडीस मच्छर ठंड में जीवित नहीं रह पाता। उन्होंने बताया कि प्रदूषण बढने और वातावरण में धुंध के कारण लोगों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि प्रदूषण बैक्टरियां जनित बीमारियों को बढ़ाने में मददगार है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख