शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
स्कूल कनेक्शन

टीचर्स डायरी: ‘जब दसवीं की परीक्षा दे रही छात्रा का साल बर्बाद होने से बच गया’

अरुण मिश्रा, बाराबंकी जिले के विशुनपुर न्यू जय हिंद इंटर कॉलेज में इतिहास के अध्यापक हैं, टीचर्स डायरी में साल 2018 में अपने कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की का किस्सा साझा कर रहे हैं।

· · 2 मिनट

टीचर्स डायरी: 'जब दसवीं की परीक्षा दे रही छात्रा का साल बर्बाद होने से बच गया'

बात साल 1018 की है, अमीना खातून विशुनपुर के न्यू जय हिंद इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थीं। इनके पिता गाँव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। अमीना पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी। अमीना पढ़ने में अच्छी थी जिससे घर वाले भी उसकी पढ़ाई पर पैसा खर्च कर रहे थे।

2018 में जब बोर्ड परीक्षा होनी थी उसके एक महीना पहले अमीना की तबियत काफी खराब हो गई, जिससे वह बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर (हिंदी) नहीं दे सकी।

जब यह खबर मुझे हुई तो मैंने जानने की कोशिश कि आखिर अमीना ने परीक्षा का पहला पेपर क्यों नहीं दिया। पता करने पर जानकारी हुई कि अमीना काफी बीमार है जिससे वह पेपर नहीं दे रही हैं।

मैं तुरंत उनके गाँव बसारा पहुंचा तो देखा कि अमीना बैठ नहीं पा रहीं हैं, जिसकी वजह वो परीक्षा नहीं दे पायीं। जब उससे पूछा गया कि बाकी के पेपर दोगी या नहीं तो उसने बताया कि हम बैठ नहीं पा रहे हैं तो पेपर कैसे देंगे। इसके अलावा लिख भी नहीं पा रही हूं। अमीना पूरी तरह से हिम्मत हार चुकी थी।

अमीना के पिता से जब बात हुई तो वह काफी चिंचित दिखे कहा कि हमारी लड़की का साल खराब हो जाएगा। फिर अमीना को समझाया कि अभी कुछ बिगड़ा नही है हिंदी विषय का पेपर छूटा है तो इसकी कम्पार्टमेंट की परीक्षा दोबारा दी जा सकती है। लेकिन वो बाकी के पेपर देने को तैयार नहीं थी। लगभग पांच घण्टे समझाने के बाद बाकी बचे पेपर देने को अमीना तैयार हो गई।

फिर बाकी बचे सभी पेपर अमीना ने दिए। हिंदी विषय की कम्पार्टमेंट की परीक्षा दी। जब रिजल्ट आया तो उसमें अमीना ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। रिजल्ट आने के बाद अमीना व उनके पिता मुझसे मिलने मेरे घर आए।

उन्होंने बहुत आभार व्यक्त किया। अमीना के पिता ने कहा कि हमने को आशा ही छोड़ दी थी। हमें लगा था कि अमीना का साल खराब हो जाएगा लेकिन आपके समझाने के बाद अमीना ने पेपर दिया और अच्छे अंकों से पास किया।

आज अमीना बीएससी के अंतिम वर्ष में हैं। इस दौरान उसने कम्प्यूटर से डिप्लोमा भी कर लिया है। अमीना आगे डॉक्टर बनना चाहती हैं।

आप भी टीचर हैंं और अपना अनुभव शेयर करना चाहते हैं, हमें connect@gaonconnection.com पर भेजिए

साथ ही वीडियो और ऑडियो मैसेज व्हाट्सएप नंबर +91-9565611118 पर भेज सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Student Credit Card: 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए कैसे मिलेगा ₹4 लाख तक का लोन, जानें पात्रता, कोर्स और आवेदन का तरीका

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2030-31 तक छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए जारी रहेगी। इस पहल के तहत, विद्यार्थी ₹4…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    BPSC TRE 4.0: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होगें आवेदन

    बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती का चौथा चरण शुरू किया है, जिसमें कुल 32,388 शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी…

    Umang Shukla · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: शिकायत करें बेझिझक, पहचान रहेगी गोपनीय, 11वें दिन नोटिस और 30 दिन में समाधान

    बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक नया विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम…

    Mansi Tripathi · 3 मिनटलेख