शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

एक अंडा रोज खाने से 12 प्रतिशत तक कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

· · 1 मिनट

एक अंडा रोज खाने से 12 प्रतिशत तक कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

न्यूयॉर्क (आईएएनएस/सिन्हुआ)। एक नए शोध में यह सामने आया है कि उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन के पोषक तत्वों से भरपूर अंडे का नियमित रूप से हर दिन सेवन करने पर हृदयघात का खतरा 12 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

शोध में बताया गया है कि एक अंडे में विटामिन ई, डी और ए के साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन की छह ग्राम मात्रा, एंटीऑक्सीडेंट लुटिन और जिएक्सानथिन होता है।

अंडों के अंदर कई सकारात्मक पोषण गुण होते हैं। इसमें तनाव और सूजन कम करने वाला एंटीऑक्सीडेंट शामिल होता है। यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।

डोमिनिक अलेक्जेंडर प्रमुख शोधकर्ता एपिडस्टाट संस्थान अमेरिका

इस शोध के लिए शोधकर्ताओं की टीम ने 1982 और 2015 के बीच किए गए अध्ययन की फिर से व्यवस्थित समीक्षा की और विश्लेषण किया।

शोधकर्ताओं ने 2,76,000 प्रतिभागियों में कोरोनरी हृदय रोग और अंडे के सेवन तथा 3,08,000 प्रतिभागियों के बीच हृदयघात और अंडे के सेवन का मूल्यांकन किया। इस शोध को अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रीशन की पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख