शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

संपूर्ण स्वदेशी : रद्दी कागज से इस दिवाली घरों में होगी रोशनी

· · 1 मिनट

संपूर्ण स्वदेशी : रद्दी कागज से इस दिवाली घरों में होगी रोशनी

कोटा (भाषा)। प्लास्टिक और धातु की रद्दी चीजों से रोशनी बिखराने वाली झालरें और दीपों की कतारें इस दिवाली लोगों के घरों को जगमगाएंगी। पर्यावरण संरक्षण के अपने प्रयास में कोटा स्थित आश्रय स्थल नारी निकेतन की लड़कियों ने बेकार हो चुके प्लास्टिक, ग्लास बोतलों, बक्से, पेटियों और धातुओं से सजावटी झालरों का निर्माण किया है।

कोटा स्थित एनजीओ सचेतन सोसाइटी की सचिव भारती गौड ने बताया, ‘‘उनके द्वारा बनायी गयी सामग्री को रैन बसेरा पार्क में दो दिवसीय प्रदर्शनी सह कार्यशाला में बेचा गया। आयोजन में बहुत लोग जुटे। इससे उनको बहुत प्रोत्साहन मिला।” उन्होंने बताया कि यह पहल सोसाइटी की ‘अप-साइक्लिंग द वेस्ट’ मुहिम का हिस्सा है। प्रदर्शनी की वस्तुओं की कीमतें 75 रुपये से 300 रुपये के बीच है। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त हुयी रकम का इस्तेमाल नारी निकेतन की लडकियों का हुनर संवारने के कार्यक्रम में होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख