शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

अच्छी ख़बर: आने वाले दिनों में 20 फीसदी बढ़ सकती है ग्रामीणों की आय

· · 1 मिनट

अच्छी ख़बर: आने वाले दिनों में 20 फीसदी बढ़ सकती है ग्रामीणों की आय

मुंबई (भाषा)। विगत दो वर्षों से घटती ग्रामीण आय, बेहतर मानसून, किसानों के लिए कम उत्पादन लागत और फसलों की उपज में सुधार के चलते चालू वित्तवर्ष में करीब 20 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने के रास्ते पर है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कुल मिलाकर हमारा मानना है कि ग्रामीण आय में 36 प्रतिशत हिस्सा रखने वाली कृषि आय में कुल मिलाकर 20 प्रतिशत वृद्धि हासिल हो सकती है जबकि ग्रामीण आय में 64 प्रतिशत हिस्सा रखने वाली गैर-कृषि आय में एकल अंक की वृद्धि का समर्थन जारी रहने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि दहाई अंक की यह उच्च वृद्धि दर अगली तीन तिमाहियों तक जारी रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म का यह अनुमान 10 राज्यों के 14 जिलों की यात्रा पर आधारित है। इन दस राज्यों में पंजाब, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं। उसके मुताबिक ये राज्य देश की कृषि जीडीपी में 69 प्रतिशत योगदान रखते है और इसके आधार पर उसने अपने पहले के अनुमान को दोहराया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख