शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अम्मा पूरी तरह से ठीक, जल्द घर लौटेंगी

· · 2 मिनट

चेन्नई (भाषा)। अन्नाद्रमुक ने आज कहा कि अस्पताल में भर्ती उसकी प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ‘‘पूरी तरह ठीक” हैं और जल्द घर लौटेंगी।

अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और विशेषज्ञों की निगरानी में अम्मा (जयललिता) के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है और वह घर लौटेंगी।” उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली जयललिता चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार ‘‘आराम कर रही हैं।”

सरस्वती ने कहा, ‘‘अन्यथा, वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द घर आएंगी, उनके स्वास्थ्य को लेकर ईश्वर उनके साथ है।”

जयललिता सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं के संदर्भ में और यह संकेत देते हुए कि अन्य कई योजनाओं की घोषणा किए जाने की भी संभावना है, सरस्वती ने कहा कि लोगों के लिए कई लाभ इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री को बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लंदन से आए एक चिकित्सा विशेषज्ञ तथा दिल्ली एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम ने भी जयललिता का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनका श्वसन संबंधी संक्रमण का उपचार चल रहा है।

इस बीच, अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता एचवी हांडे ने भी विश्वास व्यक्त किया कि जयललिता जल्द घर लौटेंगी। हांडे अपोलो अस्पताल गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों तथा लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबुदुरई से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि उन्हें सूचित किया गया कि ‘पैसिव फिजियोथेरेपिस्ट’ जयललिता की अच्छी देखरेख कर रहे हैं। हांडे एमजी रामचंद्रन नीत अन्नाद्रमुक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि वह एक सप्ताह या 10 दिन में घर लौटेंगी।”

इस बीच, पार्टी कार्यकर्ताओं और जयललिता के समर्थकों ने राज्य के मंदिरों, गिरजाघरों तथा मस्जिदों में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम जारी रखे और अपनी नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख