शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

21 अक्टूबर से आम आदमी भी करेगा हवाई सफर, 2500 रुपए होगा किराया

· · 1 मिनट

21 अक्टूबर से आम आदमी भी करेगा हवाई सफर, 2500 रुपए होगा किराया

नई दिल्ली (भाषा)। अब आम आदमी 2,500 रुपये तक के निचले किराये में विमान यात्रा कर सकेगा। सरकार शुक्रवार को अपनी महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान (उदय देश का आम आदमी) को ‘पंख’ देने जा रही है।

सरकार ने एक जुलाई को इस योजना का मसौदा पेश किया था। इसके तहत एक घंटे की उड़ानों के लिए किराया दर 2,500 रुपये (सभी कुछ शामिल) होगी। इसका मकसद आम आदमी के लिए विमान यात्रा को संभव बनाना है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू उड़ान योजना के अंतिम तौर तरीकों की 21 अक्तूबर को घोषणा कर सकते हैं।

इस योजना में टिकट मूल्य की सीमा तय करने के अलावा विमान सेवाओं से वंचित या कम सेवाओं वाले क्षेत्रों को विमान सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसका उद्देश्य घरेलू विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन देना है जो अब एक साल से अधिक से यात्रियों की संख्या के लिहाज से 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज कर रहा है।सरकार को उम्मीद है कि क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत पहली उड़ान सेवा इस साल के अंत या जनवरी, 2017 में शुरू होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख