शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

‘मेड इन चाइना’ का बहिष्कार करने के लिये बनाई 21 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला

· · 1 मिनट

‘मेड इन चाइना’ का बहिष्कार करने के लिये बनाई 21 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला

इंदौर (भाषा)। चीन में बने सामान के बहिष्कार के समर्थन में सोमवार को यहां हजारों लोगों ने 21 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता दिखायी।

इस प्रदर्शन का आयोजन करने वाली स्थानीय संस्था ‘हिंदू उत्सव समिति’ के संयोजक मुकेश मोढ ने कहा, ‘भारत में अलग-अलग सामान बेचकर चीन जो धन कमाता है, उससे पाकिस्तान को आर्थिक मदद करता है. इस मदद का इस्तेमाल पाकिस्तान द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों में किया जाता है।’

उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ चीन के इस ‘छद्म युद्ध’ के विरोध में पलसीकर चौराहे से बॉम्बे हॉस्पिटल के बीच बनायी गयी मानव श्रृंखला के जरिये आम लोगों से अपील की गयी कि वे चीनी सामान न खरीदें। मोढ ने दावा किया कि मानव श्रृंखला में सामाजिक कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि, व्यापारी, वकील, शिक्षक और विद्यार्थी समेत समाज के अलग-अलग तबकों के 30,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए। ये लोग इस प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक हाथों में हाथ डालकर शहर के मुख्य रास्तों पर खड़े रहे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख