शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

वैज्ञानिकों ने खोजा मोटापा घटाने वाला ‘अणु’

· · 1 मिनट

वैज्ञानिकों ने खोजा मोटापा घटाने वाला ‘अणु’

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)। प्राथमिक महिला सेक्स हार्मोन, एस्ट्रोजन रिसेप्टर-बीटा प्रोटीन को एक रसायन के साथ सक्रिय करने से उपापचय की क्रिया बढ़ने की संभावना है। इससे मोटापा घटाने में मदद मिलेगी। यह शोधकर्ताओं का कहना है, जिसमें एक भारतीय मूल के भी हैं। निष्कर्षो से पता चला है कि चूहों पर किए गए प्रयोग में एस्ट्रोजन रिसेप्टर-बीटा द्वारा एक रसायन बीटा-एलजीएनडी2 की सक्रियता मोटापा घटाने और उपापचय की बीमारी कम करने में मददगार हो सकती है। इसमें यह रसायन खराब वसा (सफेद वसा) को अच्छे वसा (भूरे वसा) में बदल देता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह महत्वपूर्ण है कि भूरा वसा उपापचय को बढ़ा देता और वजन में कमी करता है। अमेरिका के टेनिसी विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता रमेश नारायणन ने कहा, ”हालांकि आमतौर पर एक गलत धारणा है कि मोटापा जीवन के लिए खतरनाक नहीं है, लेकिन मोटापा कई तरह की बीमारियों की मूल वजह है, जिसकी वजह से मृत्यु हो सकती है।”

नारायणन ने कहा, ”मोटापे का सुरक्षित और प्रभावी उपचार बहुत जरूरत है और एस्ट्रोजन रिसेप्टर-बीटा की पहचान मोटापे से लड़ने की एक सुरक्षित रणनीति हो सकती है।” अपनी खोज के लिए नारायणन और सहयोगियों ने चूहे के तीन समूहों का इस्तेमाल किया। इसमें एक समूह को सामान्य कुतरने वाले आहार दिए गए, जबकि दूसरे दो समूहों को उच्च वसा वाले आहार देकर मोटापा विकसित किया गया। उच्च वसा आहार वाले एक समूह का उपचार बीटा-एलजीएनडी2 से किया गया।

बीटा-एलजीएनडी2 से उपाचार किए गए चूहे दूसरे उच्च वसा आहार वाले चूहों की तुलना में ज्यादा पतले थे। उनके शरीर का तापमान और ऑक्सीजन खपत की मात्रा भी ज्यादा रही। यह उनके उच्च उपापचय दर को प्रदर्शित करता है। शोध का प्रकाशन ऑनलाइन पत्रिका ‘द फासेब (एफएएसईबी)’ में हुआ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख