शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

कुपोषण से निपटने के लिए सूक्ष्म पोषकों की कमी को नियंत्रित करना अनिवार्य

· · 1 मिनट

कुपोषण से निपटने के लिए सूक्ष्म पोषकों की कमी को नियंत्रित करना अनिवार्य

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को कहा कि कुपोषण के खिलाफ सरकार की लड़ाई में सूक्ष्म-पोषकों की कमी को नियंत्रित करना ‘‘अनिवार्य” हिस्सा है और लोगों की पोषक तत्वों की जरुरतों पर खरा उतरने के लिए खाद्यान्न में पोषकों की मात्रा को बढ़ाना ‘‘प्रभावी” रणनीति है।

सरकार की लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा

पटेल ने कहा, ‘‘सूक्ष्म पोषकों की कमी को नियंत्रित करना भूख और कुपोषण के खिलाफ सरकार की लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खाद्यान्न में पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाना समाज के सभी तबकों की पोषक जरुरतों को पूरा करने का प्रभावी तरीका साबित हुआ है, विशेष रुप से गरीबों, वंचित तबका और गर्भवती महिलाएं और बच्चों जैसे संवेदनशील तबके में।” वह नेशनल सम्मिट ऑन फोर्टिफिकेशन ऑफ फूड के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन में उपभोक्ता मामलों, खाद्यान्न और नागरिक आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान भी मौजूद थे।

तय करता है पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने का मानदंड

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने खाद्यान्नों में पोषक तत्वों की मात्रा बनाने को लेकर ‘खाद्य संरक्षा और मानक विनियमन, 2016′ शीर्षक से विस्तृत नियमावली तैयार की है। यह नियमावली खाद्यान्न में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने के मानदंड तय करता है और ऐसे खाद्यान्न के उत्पादन, विनिर्माण, आपूर्ति, बिक्री और उपभोग को बढ़ावा देता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख