शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

गठिया को हल्के में न लें, पड़ सकता है दिल का दौरा

· · 1 मिनट

गठिया को हल्के में न लें, पड़ सकता है दिल का दौरा

नई दिल्ली (भाषा)। एम्स की एक शीर्ष डाक्टर ने कहा है कि लोगों को गठिया से जुड़ी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि कुछ मामलों में यह दिल का दौरा पड़ने या फेफड़े में संक्रमण जैसी स्थिति ला सकता है।

एम्स में संधिवात शास्त्र विभाग की प्रमुख डाक्टर उमा कुमार ने कहा, ‘‘भारत में गठिया को लेकर लोगों में बहुत ही ठंडा रवैया है और वे सोचते हैं कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। गठिया के 200 प्रकार हैं और लोगों को इस बात का एहसास होना चाहिए कि यह बड़ी बीमारियों का लक्षण हो सकता है।” वह यहां एम्स में गठिया पर एक व्याख्यान के मौके पर संवाददाताओं को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘गठिया सिर से लेकर पैर के अंगूठे तक शरीर के किसी भी हिस्से या अंग को प्रभावित कर सकता है। यह दिल का दौरा ला सकता है, मस्तिष्काघात ला सकता है या कोई अन्य आपात चिकित्सा स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।”

कुमार ने यह भी कहा कि गठिया को गैर संचारी बीमारी घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव लाने पर विचार किया जा रहा है क्योंकि इसकी अनुपस्थिति में इसके मरीजों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख