शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अम्मा को देखने अस्पताल पहुंचे अरुण जेटली और अमित शाह

· · 1 मिनट

चेन्नई (भाषा)। वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां स्थित अपोलो हास्पिटल का दौरा किया जहां तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता भर्ती हैं।

सूत्रों ने कहा कि ये दोनों नेता अस्पताल में करीब 30 मिनट तक रहे। जयललिता के इलाज के बारे में पूछताछ करने के बाद जेटली और शाह मीडिया से बातचीत किए बगैर परिसर से रवाना हो गए। जेटली ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आज चेन्नई स्थित अपोलो हास्पिटल गया। मैं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

शाह ने ट्विटर पर कहा, ‘‘तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए चेन्नई स्थित अपोलो हास्पिटल गया। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

इससे पहले दिन में पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने भी इस अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ईश्वर से जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख