शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

प्रधानमंत्री फसल बीमा की पूरी जानकारी, जानिए आवदेन की पूरी प्रक्रिया

अक्सर प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों को भरी नुकसान का सामना करना पड़ता है, ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेकर इस नुकसान से बचा जा सकता है। जानिए कैसे ले सकते हैं इस योजना का लाभ।

· · 2 मिनट

प्रधानमंत्री फसल बीमा की पूरी जानकारी, जानिए आवदेन की पूरी प्रक्रिया

किसानों ने रबी की फसल की तैयारियां लगभग शुरू कर दी है ऐसे में किसानों को इस विशेष योजना की जानकारी होना बेहद जरूरी है। क्योंकि बार किसानों को प्राकृतिक आपदाओं की वजह से नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन इस योजना से उनके नुकसान की भरपाई हो जाएगी।

इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना। इस योजना के तहत रबी की फसलों पर किसानों को सिर्फ 1.5 % प्रीमियम देना होगा, वहीं खरीफ की फसल के लिए 2 % का प्रीमियम देना होगा हॉर्टिकल्चर की फसलों के लिए 5 % का प्रीमियम किसानों को देना होगा।

किसान बीमा का लाभ लेने के लिए कुछ मुख्य बातें जो आपको पता होनी चाहिए – जैसे अगर खेत आपका अपना है तो आपके ज़मीन का खसरा नंबर आपको देना होगा और अगर खेत बटाई पर है तो आपको खेत के मालिक के साथ करार की कॉपी बीमा के लिए देनी होगी।

बुवाई के दस दिन के अंदर-अंदर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर आपको पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

361642-pradhan-mantri-fasal-bima-yojana-rabi-crops-2022-registration-meri-policy-mera-hath
361642-pradhan-mantri-fasal-bima-yojana-rabi-crops-2022-registration-meri-policy-mera-hath

चलिए जानते है पंजीकरण की प्रक्रिया

आपको सबसे https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा।

वेबसाइट खोलते ही आपके सामने फार्मर्स कार्नर का टैब दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा।

टैब पर क्लिक करते ही एक और टैब खोलेगा जहा आपको गेस्ट फार्मर वाले टैब पर जा कर क्लिक करना होगा।

आगे आपके सामने एक फॉर्म आएगा जहा आपको अपनी बेसिक डिटेल्स भरनी होगी जिसके बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

वेबसाइट पर जा कर आपको इस योजना से जुड़ी अन्य जानकारी भी मिल जाएगी, जिनमें से एक है बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर जहां आप अपने खेत का माप और फसल के प्रकार को डालने के बाद अपनी बीमा किस्त का आकलन कर सकते है।

इसके लिए आपको वेबसाइट पर बीमा कैलकुलेटर के टैब पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आप अपनी बीमा की किस्त का आकलन कर पाएंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख