शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

दुनिया में भारत अकेला देश होगा जिसकी जीडीपी वृद्धि दर दहाई अंक में होगी : राजनाथ

· · 1 मिनट

लखनऊ (भाषा)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा जिसकी जीडीपी दर दहाई अंक में पहुंच जाएगी।

राजनाथ ने यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, ‘‘सीना ठोंककर कह सकते हैं कि सारी दुनिया में किसी भी देश की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भारत की है। भारत के सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था का भरोसा अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने व्यक्त किया है।”

उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर पांच प्रतिशत से बढ़कर 7.9 प्रतिशत हो गयी है। हमने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून बनाया। इसके लागू हो जाने के बाद देश की जीडीपी की दर में दो प्रतिशत की अपने आप बढ़ोतरी हो जाएगी। ‘‘इसके बाद भारत दुनिया का अकेला देश होगा जिसकी जीडीपी दहाई अंक में होगी।”

राजनाथ ने कहा कि भारत के पास 371 बिलियन डालर विदेशी मुद्रा भंडार है। विदेशी मुद्रा भंडार लबालब भरा हुआ है। सारी दुनिया मानती है कि यदि निवेश करना है तो स्वाभाविक उपयुक्त जगह (मोस्ट फेवरेट डेस्टिनेशन) भारत है। अमेरिका और चीन में भी इतना निवेश नहीं हुआ, जितना भारत में हुआ।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी निष्ठा लगन और कठोर परिश्रम से जिम्मेदारी निभा रहे हैं और भारत का मस्तक किसी भी सूरत में झुकने नहीं देंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख