शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

खून की दलाली के बयान पर राहुल ने दी सफाई, केजरीवाल बोले पार्टियां सेना और पीएम के साथ आएं

· · 1 मिनट

लखनऊ। खून की दलाली वाले अपने बयान पर राहनीतिक गर्मी झेल रहे राहुल गाँधी ने शुक्रवार सुबह सफाई देते हुए ट्वीट किया कि वे सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करते हैं लेकिन उनका विरोध इसके राजनीतिकरण को लेकर है।

राहुल गाँधी ने गुरुवार को राजघाट पर अपनी किसान यात्रा की समापन सभा में कहा था कि कांग्रेस ने देश को इंसाफ दिया है और इंसाफ के तराजू की इज्जत की। भाजपा ने हिंदुस्तान को बांटने का काम किया है। देश सरकार से रोजगार मांग रहा है। जवानों के खून के पीछे छुपकर आप दलाली कर रहे हैं। सातवें वेतन आयोग में सेना का वेतन बढ़ाइए।

राहुल गाँधी के इस बयान के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। देश के गृह राज्यमंत्री ने किरण रिजिजु ने ट्वीट कर राहुल की आलोचना करते हुए कहा कि हमारी हज़ार साल की गुलामी और पराजय के लिए हमारे जयचंद ही जिम्मेदार हैं। हम इसलिए नहीं हारे और लूटे गए कि हम कमज़ोर थे।

शुक्रवार को ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल के इस बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गाँधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कतई नहीं किया जाना चाहिए। सरहद पर तनाव है तो ऐसे समय में देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को साथ आना चाहिए। सेना और प्रधानमंत्री मोदी जो भी कदम देश की रक्षा के लिए उठा रहे हैं उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख