शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अस्थमा की दवा भी कोविड से लड़ने में कारगर: शोध

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि अस्थमा और एलर्जी के इलाज में इस्तेमाल की की जाने वाली दवाएं कोविड को रोकने में सहायक हो सकती हैं।

· · 2 मिनट

अस्थमा की दवा भी कोविड से लड़ने में कारगर: शोध

कोविड संक्रमण के केस फिर एक बार दिन बढ़ रहे हैं तो वहीं कोविड को रोकने के लिए एक नया हथियार मिलने की उम्मीद है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि अस्थमा और एलर्जी के इलाज में इस्तेमाल की की जाने वाली दवाएं कोविड को रोकने में सहायक हो सकती हैं।

शोध में पाया गया है कि ये दवाएं SARS-CoV-2 वायरस की एक महत्वपूर्ण प्रोटीन को ब्लॉक और बंद कर सकते हैं और साथ ही साथ मानव प्रतिरक्षा कोशिकाओं में वायरल प्रतिकृति को कम कर सकते हैं।

मोंटेलुकास्ट नाम की दवा को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने अनुमोदित किया है। इस दवा को लगभग 20 साल से इस्तेमाल में लिया जा रहा है। इस दवा का इस्तेमाल अस्थमा, बुखार और खारिश जैसी स्थितियों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए किया जाता है।

शोध में पाया गया है कि ये दवा SARS-CoV-2 वायरस एनएसपी-1 नामक प्रोटीन को सी टर्मिनल की तरफ से मजबूती से बांधती है। ये दवा होस्ट बॉडी की रक्षा के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली के जरिए प्रोटीन के संश्लेषण को बंद कर देती है।

https://twitter.com/hashtag/SARSCoV2

वैज्ञानिकों के अनुसार ये खोज काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वायरस के किसी भी प्रकार में बड़े पैमाने पर एनएसपी-1 के अपरिवर्तित रहने की संभावना है, क्योंकि प्रोटीन में उत्परिवर्तन दर, विशेष रूप से सी-टर्मिनल क्षेत्र में बाकी वायरल प्रोटीन के तुलना में काफी कम है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये दवा वायरस के सभी वेरिएंट में काम कर सकती है।

आण्विक प्रजनन, विकास और आनुवंशिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर तनवीर हुसैन के नेतृत्व में एक शोध टीम ने इस विषय पर काम किया है। शोध टीम ने कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग का उपयोग करके 1600 से अधिक एफडीए अनुमोदित दवाओं की जांच कर के अपना अध्ययन शुरू किया है।

डॉ. तनवीर ने एचआईवी रोधी दवा सैक्विनावीर सहित एक दर्जन दवाओं को शॉर्टलिस्ट कर के जैव रसायन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर संदीप ईश्वरप्पा के नेतृत्व में एक टी मे के साथ काम किया है। प्रयोगशाला में सुसंस्कृत मानव काशिकाओं को विशेष रूप से एनएसपी-1 का उत्पादन किया और चयनित दवाओं से उसका इलाज किया और पाया कि मोंटेलुकास्ट प्रोटीन Nsp1 द्वारा संश्लेषण के रोकने को बचाने में सक्षम है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ने रसायन शास्त्रियों के साथ शोध की एक योजना बनाई है ताकि ये देखा जा सके कि क्या वह दवा की संरचना को बदल सकते हैं। ताकि इसे SARS-CoV-2 वायरस के खिलाफ और अधिक शक्तिशाली बनाया जा सके।

https://twitter.com/hashtag/AmritMahotsav

बीते 24 घंट में मिले हैं कोविड संक्रमण 3,303 नए मामले

भारत में कोविड संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 16,980 है। बीते चौबीस घंटों में 2,563 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,25,28,126 है, जबकि पिछले 24 घंटों में 3,303 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 83.64 करोड़ कोविड जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 4,97,669 जांच की गई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख