शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

फार्म-ओ-पीडिया ऐप किसानों का टीचर

· · 1 मिनट

फार्म-ओ-पीडिया ऐप किसानों का टीचर

लखनऊ। बढ़ती आधुनिकता के साथ-साथ आज कृषि जगत में भी जबरदस्त बदलाव हो रहे हैं। इसका जीता – जागता उदाहरण हैं गुजरात, पंजाब , उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों के हज़ारों किसान,जिन्होंने फार्म-ओ-पीडिया एेप को अपनी खेती का प्रमुख अंग बना लिया है।

अपनी उपयोगिता और लाभदायक कृषि सुझावों की बदौलत उत्तर भारत में कृषि संबंधी गैर-सरकारी मोबाइल एेपों में दूसरी सबसे लोकप्रिय एेप मानी जाने वाली फार्म-ओ-पीडिया एेप का इस्तेमाल चार राज्यों में तीन हज़ार से ज़्यादा किसान कर रहे हैं।

यह एेप एंड्रॉयड 2.3 (जिंजरब्रेड) पर काम करता है। इस एेप के निर्माता आकाश शाह ने गाँव कनेक्शन को बताया,” मेरा ये हमेशा से सपना रहा है कि मैं ग्रामीण भारत के लिए कुछ अलग कर सकूं। कम्प्यूटर एप्लीकेशन से ग्रेजुएट होने के बाद मैने यह एेेप (फार्म-ओ-पीडिया) बनाया।

इस एेप के जरिए किसान मिट्टी और मौसम के अनुसार उपयुक्त फसलों का चुनाव, पालतू जानवरों की देखभाल और मौसम की जानकारी पा सकते हैं।”

भारत सरकार के प्रगत संगठन विकास केंद्र (सीडैक) के आंकड़ों के अनुसार फार्म-ओ-पीडिया भारत की एक मात्र ऐसी निजी मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसने काफी कम समय में इतनी लोकप्रियता प्राप्त की है। आंकड़ो के मुताबिक इस एप को अभी तक 3,383 लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। यह एेप अंग्रेजी और गुजराती भाषाओं में उपलब्ध है।

”इस एेप से जुड़कर किसानों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके, इसके लिए हम लगातार गुजरात और राजस्थान के प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेते रहते हैं। यह ही नहीं हम किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए गुजरात के कृषि विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों से भी लगातार संपर्क में रहते हैं।” आकाश शाह ने बताया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख