रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

पशु पालकों की आय बढ़ाने और नुकसान से बचाने के लिए एनिमॉल ऐप और गांव कनेक्शन ने राजस्थान में लगायी पशु चौपाल

गांव कनेक्शन और एनिमॉल (Animall) ऐप के साझा प्रयास से राजस्थान में पशुपालकों को आय बढ़ाने और पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

· · 1 मिनट

पशु पालकों की आय बढ़ाने और नुकसान से बचाने के लिए एनिमॉल ऐप और गांव कनेक्शन ने राजस्थान में लगायी पशु चौपाल

दूध उत्पादन बढ़ाने के नए तरीकों से लेकर पशुओं को संक्रामक रोगों के प्रति पशुपालकों को जागरूक करने के लिए जयपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में गांव कनेक्शन और एनिमॉल ने एक साझा कार्यक्रम का आयोजन किया।

‘पशु चौपाल’ में 120 पशु पालकों ने भाग लिया, बेंगलुरु स्थित एनिमॉल स्टार्ट-अप के सेल्स लीडर तरुण शर्मा ने किसानों को मोबाइल फोन एप्लिकेशन के बारे में बताया जो पशुओं को खरीदने और बेचने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।

354933-pashu-chaupal-animal-online-cattle-market-buying-selling-mobile-app-rajasthan-dairy-farmers-1
354933-pashu-chaupal-animal-online-cattle-market-buying-selling-mobile-app-rajasthan-dairy-farmers-1

“एनिमल भारत में अपनी तरह का एकमात्र मोबाइल ऐप है। यह आपको 100 किलोमीटर के दायरे में पशु विक्रेताओं और खरीदारों की जानकारी देता है। आप उनसे आसानी से संपर्क कर सकते हैं और कीमतों पर बातचीत कर सकते हैं, “तरुण शर्मा ने कहा।

एनिमल ऐप 2019 में लॉन्च किया गया था और यह अग्रणी स्टार्ट-अप है जो भारत में पशु संबंधित परामर्श सेवा और पशुओं को खरीदने/बेचने की सुविधा देता है।

354934-pashu-chaupal-animal-online-cattle-market-buying-selling-mobile-app-rajasthan-dairy-farmers-3
354934-pashu-chaupal-animal-online-cattle-market-buying-selling-mobile-app-rajasthan-dairy-farmers-3

इस ऐप के माध्यम से खरीदने बेचने के साथ ही पशुपालक अपने पशुओं की बीमारियों के बारे में सलाह भी ले सकते हैं। ऐप पर पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में परामर्श के लिए पशु चिकित्सक आसानी से उपलब्ध हैं।

साथ ही, जयपुर के बस्सी ब्लॉक के पशु चिकित्सक दिनेश सैनी ने अचलापुर में किसानों को बरसात के मौसम में होने वाले संक्रामक रोगों जैसे गायों और भैंसों में थनैला और खुरपका मुंहपका बीमारी के बारे में जानकारी दी।

अंग्रेजी में खबर पढ़ें

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख