शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

क्या हर परिवार के एक सदस्य को सरकार दे रही है नौकरी, जानिए क्या है सच्चाई

क्या आपके पास भी कोई वायरल मैसेज आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार 'एक परिवार एक योजना' योजना के तहत नौकरी दे रही है, जानिए क्या है सच

· · 1 मिनट

क्या हर परिवार के एक सदस्य को सरकार दे रही है नौकरी, जानिए क्या है सच्चाई

कई वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है, कि केंद्र सरकार ‘एक परिवार एक योजना’ के तहत देश के हर एक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे रही है।

कहा जा रहा है कि एक परिवार एक नौकरी योजना के अंतर्गत केवल उस परिवार के व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं जिनके यहां पहले से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो। योजना के लिए एक परिवार से एक सदस्य ही आवेदन कर सकता हैं। योजना के लिए आवेदन के लिए आवेदक की आय 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कई यूट्यूब चैनल्स में भी दावा किया गया कि 1 जनवरी से ये योजना पूरे देश में लागू हो गई है। इस वीडियो में इस योजना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर लगाई गई है। इसमें बताया गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन-कौन से डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

https://twitter.com/hashtag/PIBFactCheck

पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे का फैक्ट चेक किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया है, “एक यूट्यूब चैनल पर दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा ‘एक परिवार एक नौकरी योजना’ के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह फर्जी है, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। PIB फैक्ट चैक में ये दावा गलत निकला है। इस दावे को फर्जी बताया गया है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।”

Also Read: क्या चिकन खाने या फिर पोल्ट्री फार्म के पास जाने से हो सकता है ब्लैक फंगस का संक्रमण, क्या है सच्चाई?

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख