शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पढ़ाई और जॉब के बीच ऐसे बनाएं संतुलन

· · 1 मिनट

पढ़ाई और जॉब के बीच ऐसे बनाएं संतुलन

लखनऊ। आज के इस आधुनिक दौर में कम समय में बहुत कुछ हासिल करने के लिए युवा वर्ग तेजी से पैसा कमाने की ओर अग्रसर हो रहा है। पढ़ाई के दौरान ही वो नौकरी करने का हर संभव प्रयास करता है। वे अपने सपनों को पूरा करने और अपने दम पर कुछ कर दिखने की जिद्द और जज्बा ही आज की युवा पीढ़ी को पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

कैसे बनाएं नौकरी और पढ़ाई में संतुलन

पढ़ाई के साथ जॉब करने के लिए सबसे जरूरी है सही योजना, तभी आप दोनों काम अच्छी तरह कर सकते हैं। साथ ही किसी एक को दूसरे पर हावी न होने दें। पढ़ाई के बाद बचे हुए वक्त में ही नौकरी के बारे में सोचें। अच्छा होगा कि पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करें, न की फुल टाइम।

अनुशासन पढ़ाई के साथ आर्थिक रूप से सक्षम होने के लिए आपको अपनी रोजाना से जुड़ी कुछ चीजों का त्याग करना होगा, उदाहरण के तौर पर, आप यदि प्रतिदिन दो घंटे टीवी देखते हैं या बाहर दोस्तो के साथ घूमने जाते हैं।

पढ़ाई के साथ जॉब करने के लिए सबसे जरूरी है समय प्रबंधन, आप अपने समय को जितनी कुशलता से बाटेंगे, आपको दोनों कामों में उतनी ही सफलता मिलेगी। अगर आप आगे चलकर टीचर बनना चाहते हैं, तो क्लासेस या फिर घर पर ट्यूशन लेकर पार्ट टाइम जॉब करके अपने करियर की शुरूआत कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख