गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

क्या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद खतरनाक हो सकता है एनेस्थीसिया, जानिए क्या सच्चाई?

सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोविड वैक्सीन के बाद एनेस्थीसिया खतरनाक हो सकता है। पढ़िए क्या है सच्चाई?

· · 1 मिनट

क्या कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद खतरनाक हो सकता है एनेस्थीसिया, जानिए क्या सच्चाई?

कोविड से बचने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी तरह के एनेस्थीसिया से दूर रहना चाहिए, नहीं तो यह जनलेवा हो सकता है।

वायरल हो रही पोस्ट के जरिए कहा जा रहा है कि वैक्सीनेशन वॉर्निंग, जिस भी व्यक्ति ने कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाया है उसे किसी भी तरह का एनेस्थीसिया फिर चाहे वह लोकल एनेस्थीसिया ही क्यों न हो लेने के लिए मना किया गया है, क्योंकि ऐसा करने से उस व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस संबंध में एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है, “यह दावा गलत है, दावे की पुष्टि के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, गलत सूचना के झांसे में न आएं, टीका लगवाएं।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

कोविड और वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की पोस्ट वायरल होती रहती हैं, इससे पहले मैसेज वायरल हो रहा था, जिसमें कहा गया है कि चिकन खाने से भी ब्लैक फंगस हो सकता है। जबकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख