शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

बापू का संदेश पहुंचाने का काम कर रही है ये प्रदर्शनी

· · 2 मिनट

बापू का संदेश पहुंचाने का काम कर रही है ये प्रदर्शनी

राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी जी की एक 150वीं वर्षगांठ 2 अक्टूबर 2019 देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मनाई गई। इस अवसर पर छत्‍तीसगढ़ के धमतरी में गांधी जी के जीवन पर 100 पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आज की पीढ़ी को गांधी जी के जीवन से अवगत कराया जा रहा है और उन्‍हें स्‍वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्ष‍ित किया जा रहा है।

इस अवसर पर धमतरी जिले में भी पिछले 3 महीने से कई शैक्षणिक संस्थाओं में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से गांधी जी के सौ पोस्टरों की प्रदर्शनी, गांधी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म और बातचीत का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों से कुरुद और मगरलोड विकासखंडों में दो कार्यक्रम हो रहे हैं जहां इन सब के अलावा कुम्हारों, मशरूम उत्पादक, बांस के कारीगर, चित्रकार और साईकिल मेकनिक का काम कैसे होता है यह बच्चे और शिक्षक खुद करके देखने के लिए कारीगरों को बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़: मानव तस्‍करी के लिए दो गांव के 12 बच्‍चों को कमरे में किया था बंद, लोगों ने बचाया

342034-whatsapp-image-2019-11-09-at-111827-am
342034-whatsapp-image-2019-11-09-at-111827-am

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रशांत धल कहते हैं, “इस प्रदर्शनी का एक ही उद्देश्‍य है कि गांधी जी के ग्राम स्वराज के विचार जैसे स्वावलंबन और श्रम के गरिमा को बच्चों तक पहुंचाना है। बच्चे को भी पता होना चाहिए कि जो काम उन्हें सहज लगता है उसके पीछे लोगों का कितान परिश्रम और कला छिपी होती है।

नवनीत बेदार ने बताते हैं, “आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, उस समय गांधी जी के मूल्य और विचार की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। हम उनके विचारों को जन-जन तक और खासकर के नई पीढ़ियों तक यह बात पहुंचाना चाहते हैं।”

छात्र अभि‍षेक साहू ने कहा कि यहां आकार हमें काफी अच्छा लगा और बहुत कुछ सीखने को मिला। हम जिन कारीगरों के काम को आसान समझते हैं, वह इतना आसान नहीं है। हमने बहुत कुछ करके देखा।

इसे भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़: मलेरिया बच्‍चों को बना रहा शिकार, लोग लाचार

342035-whatsapp-image-2019-11-09-at-111836-am
342035-whatsapp-image-2019-11-09-at-111836-am

बता दें, इस कार्यक्रम में करीब एक हजार से अध‍िक बच्‍चे हिस्‍सा ले चुके हैं। यहां कुम्हार मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं और साथ ही बच्चों को यह बता रहे हैं कि यह काम कैसे होता है। मिट्टी कहां से, कौन-सी मिट्टी और कैसे लाया जाता है। बच्चे भी यह करके देख रहे हैं। वही दूसरी ओर एक मशरूम उत्पादक छात्र-छात्राओं को बता रहे हैं कि मशरूम उत्पादन कैसे किया जाता है।

कुरुद के एक शिक्षिका मरियम शेख बताती हैं कि यह कार्यशाला बहुत रोचक है और यह हमें कक्षा के शिक्षा-शिक्षण से जोड़ने में मदद करेगा। वहीं गांधी जी के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन भी किया गया।

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख