शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
रूरल टीवी

BHU में डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मरीज हो रहे हैं परेशान

· · 1 मिनट

BHU में डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मरीज हो रहे हैं परेशान

लखनऊ। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल ट्रामा सेंटर में रेजिंडेंट डाक्टरों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी है। सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर डाक्टर सोमवार से ही हड़ताल पर हैं। दूर दराज के क्षेत्रों से आए मरीजों को इस वजह से काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सीनियर डाक्टर के सहारे ओपीडी का संचालन हो रहा हैं लेकिन वे भी सभी मरीजों को देखने में असमर्थ हैं।

बुधवार को मरीज और उनके परिजन काफी हलकान रहे। अस्पताल परिसर के आस पास परिजन मरीज को लेकर स्ट्रेचर पर घूमते दिखे। हड़ताल के चलते मरीजों का इलाज तो प्रभावित हुआ ही साथ ही कई ऑपरेशन भी टल गए। कई मरीजों को अस्पताल से इस वजह से डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। आकड़ों के मुताबिक पिछले दो दिनों 500 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में मौजूद कुछ मरीजों के तीमरदारों का कहना है कि कोई हमें कुछ नहीं बता रहा है। हम मजबूर हैं। अब कुछ नहीं पता कि हम आगे क्या करें।

https://t.co/tszPvZ61dD

रेजिडेंट डॉक्‍टरों ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक मांग पूरी न होने पर शनिवार से इमर्जेंसी सेवा भी ठप कर देंगे उन्होंने कहा कि आईसीयू व लेबर रूम में भी रेजिडेंट डॉक्‍टर काम नहीं करेंगे। मरीजों के हित में हड़ताल खत्‍म करने की विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने डाक्टरों से अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस अपील का भी डाक्टरों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

और पढ़िए

  1. रूरल टीवी

    AI बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और लगने वाले रोग

    अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस बताएगा मिट्टी की सेहत, खड़ी फ़सल की पैदावार और उसमें लगने वाले रोग।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. रूरल टीवी

    गाँव टॉप ट्रेंड्स: अखरोट की खेती, साल भर डिमांड वाली फ़सल

    गाँव टॉप ट्रेंड्स में अखरोट की खेती: वह फ़सल जिसकी बाज़ार में साल भर डिमांड बनी रहती है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. रूरल टीवी

    सब कुछ है मेले के इस पुराने फ़ोटो स्टूडियो में

    गाँव के मेले में सजा एक पुराना फ़ोटो स्टूडियो, जहाँ तस्वीर खिंचवाने का हर सामान मौजूद है।

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख