शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

कबाड़ से कलाकारी: लकड़ी की पेटी से ऐसे बना सकते हैं सुंदर टेबल

घर में पड़ा हुआ सामान कभी बेकार नहीं होता है। उसे बस ए‍क नजरिए की जरूरत होती है। हर बार 'कबाड़ से कलाकारी' में आप कुछ नया बनाना सीखते हैं। ऐसे में आज 'कबाड़ से कलाकारी' की इस कड़ी में सीखिए कैसे लकड़ी की पेटी से एक सुन्दर टेबल बना सकते हैं।

· · 1 मिनट

कबाड़ से कलाकारी: लकड़ी की पेटी से ऐसे बना सकते हैं सुंदर टेबल

लखनऊ। घर में पड़ा हुआ सामान कभी बेकार नहीं होता है। उसे बस ए‍क नजरिए की जरूरत होती है। हर बार ‘कबाड़ से कलाकारी’ में आप कुछ नया बनाना सीखते हैं। ऐसे में आज ‘कबाड़ से कलाकारी’ की इस कड़ी में सीखिए कैसे लकड़ी की पेटी से एक सुंदर टेबल बना सकते हैं।

लकड़ी की पेटी से टेबल बनाने के लिए आपको कुछ सामान की जरूरत होगी। इसमें कपड़ा बेचने वाली दुकान से पाइपनुमा कागज की दफ्ती लेते हैं, जिसमें थान के कपड़ें लपेटे होते हैं। यह बहुत ठोस होता है। इसके साथ ही लकड़ी की एक पेटी लेते हैं, जिसमें फल-फूल आदि आते हैं। इसे बनाने के लिए लकड़ी के बुरादे का इस्‍तेमाल करते हैं।

बुरादे में फेवि‍कोल मिलाकर उसका पेस्‍ट तैयार कर लेते हैं। इसे बुरादे को लकड़ी की पेटी पर डाल देते हैं, जिससे पेटी में बनें सुराख बंद हो जाते हैं। टेबल बनाने के लिए चौड़ी लकड़ी के साथ चार छोटे-छोटे लकड़ियों की भी आवश्‍कता होगी, जिसकी मदद से उसका पैर बनाया जा सके। टेबल को सुंदर बनाने के लिए उसको किसी भी रंग से रंगा जा सकताा है।

इस टेबल को बनाने की विधि को आसानी से समझने के लिए यह वीडियो देखिए..

.

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख